कॉमेडी की दुनिया में अपनी शानदार टाइमिंग और चुटीले अंदाज के लिए मशहूर भारती सिंह इन दिनों जिंदगी के एक बेहद खास दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में दूसरी बार मां बनीं भारती ने अस्पताल से एक वीडियो साझा कर अपने फैंस को अपनी सेहत और नवजात बेटे के बारे में जानकारी दी। लेकिन इस वीडियो में सबसे ज्यादा जिसने लोगों का दिल छू लिया, वह था उनका इमोशनल पल, जब उनके बड़े बेटे लक्ष ने मासूमियत से मां का हाल पूछा।
गोला को देखकर इमोशनल हुईं भारती सिंह
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अस्पताल से अपने जज्बात साझा किए। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उठकर चलने का पहला अनुभव उनके लिए कितना खास और चुनौतीपूर्ण था। भारती ने इस पल की तुलना इंसान के पहली बार चांद पर कदम रखने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि से की और कहा कि यह उनके जीवन का एक यादगार लम्हा है।
यह खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor: स्पॉटबॉय के रूप में काम किया,'रॉकी' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुए, पढ़िए अनिल कपूर के 10 मजेदार किस्से
वीडियो में जैसे ही उनका तीन साल का बेटा लक्ष अपनी मां की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करता है, भारती खुद को रोक नहीं पातीं और भावुक हो जाती हैं। गोला जैसे ही मां से मिलने आता है, भारती की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
नवजात बेटे को लेकर दिया अपडेट
भारती ने अपने व्लॉग में यह भी खुलकर कहा कि वह चाहती थीं कि उन्हें बेटी हो, लेकिन जो भी भगवान की मर्जी रही, उसे उन्होंने पूरे दिल से स्वीकार किया। उन्होंने अपने शब्दों में मातृत्व की सच्चाई, उम्मीदें और शुक्रगुजार होने का भाव जाहिर किया। इसके अलावा उन्होंने अपने नवजात बेटे काजू के बारे में भी अपडेट दिया।
19 दिसंबर को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बने। दोनों पहले से ही बेटे लक्ष के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल को इंडस्ट्री के सबसे चहेते जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन जितनी पसंद की जाती है, उतनी ही ऑफस्क्रीन भी सराही जाती है।