फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: ‘खुद को क्या समझता है बुढ़ऊ?’, ट्रोलिंग पर पहली बार बोले बिग बी; बताई ज्यादा ना लिखने की वजह

Mon, 12 Oct 2026 06:13 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan On Trolling:  मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 18’ में अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की। उन्होंने याद किया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘केबीसी18’ के हालिया एपिसोडस पर होस्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने खुद से जुड़ी कई बातें दर्शकों के साथ साझ कीं। अब उन्होंने ट्वीट करने और उस पर आने वाले रिएक्शन और कमेंट्स के बारे में पहली बार बात की। बिग बी ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर भी काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले बिग बी...

ट्रोलिंग पर क्या बोले बच्चन?  

विज्ञापन

‘केबीसी 18’ के नए एपिसोड में बिग बी ने अपने ब्लॉग्स और ट्वीट पर आने वाले कमेंट की बात की। उन्होंने कहा, ‘पहले हमने सोचा था कि ये बहुत अच्छा जरिया है। इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं। उसके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि हमारे पोस्ट पर कमेंट क्या हैं ? तो हमने ऐसे लिखना बंद कर दिया। 'अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ, ऐसे क्यों बोल रहा है?' लोग इस तरह के कमेंट तक करते हैं। ऐसी-ऐसी शब्दवाली होती है, बड़ा अजीब लगता है हमको।'

Trending Videos

केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

पोस्ट कम करने पर क्या हुआ? 
आगे अमिताभ ने बताया कि इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली। हालांकि उन्होंने आगे कहा, ‘भाई साहब, एक बात हम बताएं आपको? जब से हमने लिखना कम कर दिया है, हमारे फॉलोअर्स बढ़ते ही चले जा रहे हैं।'

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

कई वर्षों से लिख रहे ब्लॉग 
आपको बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कई वर्षों से इंटरनेट पर सक्रिय हैं और उन्होंने 2008 में अपना निजी ब्लॉग लिखना शुरू किया था। वह पिछले 18 वर्षों से इसे निरंतर लिख रहे हैं। इसके अलावा वह कई सोशल मीडिया साइट का उपयोग अपने प्रशंसकों के साथ अपने विचार, अनुभव और अपने जीवन से जुड़ी खबरें साझा करने के लिए करते हैं।

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शो पर मनाया गया बर्थडे 

  • अमिताभ बच्चन ने बीते 11 अक्तूबर को शो पर अपना जन्मदिन मनाया। यह बिग बी का 84वां बर्थडे था।
  • उनके जन्मदिन से पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' में उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया गया।
  • इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी शामिल हुईं।
  • इस दौरान अमिताभ ने अपनी मां दिवांगत तेजी बच्चन सो जुड़ा किस्सा भी शेयर किया था।

बिग बी ने कहा था, 'मेरी मां भी सभी माताओं की तरह थीं। गंदगी उनको पसंद नहीं थी। वो एक सिख परिवार से थीं। बाऊजी इलाहाबाद के थे। उनका इंटरकास्ट मैरिज हुआ था। वो बहुत ही रोचक कहानी है। कभी उनकी आत्मकथा पढ़िएगा तो आपको पता चलेगा। एक दिन के अंदर मां ने अपना सब कुछ छोड़ दिया और तय किया कि बाऊजी के साथ वो विवाह करेंगी।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें