दूसरी फिल्मों से तुलना पर बोले टीजी प्रसाद
लोग फिल्म 'द राजा साब' की प्री-रिलीज डील्स और बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के परफॉर्मेंस की तुलना प्रभास की दूसरी फिल्मों से कर रहे हैं। इस बातचीत के जवाब में, टीजी विश्व प्रसाद ने एक्स पर बताया कि उनके हिसाब से कौन सी चीजें किसी फिल्म को सफल बनाती हैं।
तुलना करना बेकार है
उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म की दूसरी फिल्मों से तुलना करना बेकार है। आज बाजार में काफी बदलाव हो रहा है। सिनेमाघर कमाई के बारे में जरूर सही फैसला दे रहे हैं लेकिन हमने जो फिल्म बनाई है वह दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाई है। इसका मजा लें। यह हॉरर फैंटेसी फिल्म है जो सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मारुति के निर्देशन में बनी फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास एक हॉरर-कॉमेडी रोल में हैं। बताया जाता है कि इसका बजट करीब 400 करोड़ रुपये है। प्रभास के अलावा इसमें निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी हैं। 'द राजा साब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।