फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन 3: 'मुझे फरहान सर का कॉल आया', तमिल अभिनेता ने किया दावा; क्या फिल्म का हिस्सा होंगे अर्जुन दास?

Sat, 03 Oct 2026 05:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Don 3: तमिल अभिनेता अर्जुन ने फरहान अख्तर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि 'डॉन 3' में कास्टिंग को लेकर उनकी बात फरहान अख्तर से हुई थी।
 
Register For Event
विज्ञापन
अर्जुन दास, फरहान, रणवीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता अर्जुन दास ने बताया है कि फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने उन्हें 'डॉन 3' के लिए अप्रोच किया था। हालांकि अभिनेता ने अपने किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कन्फर्म किया कि वह फरहान से मिले थे और प्रोजेक्ट पर बातचीत भी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

फरहान ने अर्जुन को किया फोन 
न्यूज 18 से बातचीत में अर्जुन ने कहा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत था कि मुझे फरहान सर का कॉल आया। हम मिले थे, हमने बातचीत भी की थी, लेकिन बदकिस्मती से अब यह कोलैबोरेशन नहीं हो रहा है।'

अर्जुन दास - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने जताई उम्मीद
भले ही यह प्रोजेक्ट सफल नहीं हो पाया, लेकिन अर्जुन को उम्मीद है कि वे भविष्य में फरहान के साथ काम करेंगे। फिल्ममेकर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है और मैं आशा करता हूं कि मुझे जल्द ही फरहान सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि वह अब तक मिले सबसे अच्छे और विनम्र लोगों में से एक हैं। तो हां, मैं इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहता। यह कोलैबोरेशन होने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है।'

नुसरत भरूचा: कैसा है अभिनेत्री का हाल? करीबी ने दी जानकारी; बाली में हुआ था हादसा, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

हिंदी फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन
इसी बातचीत के दौरान अर्जुन ने यह भी बताया कि वे जल्द ही एक हिंदी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जो अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। 

रणवीर सिंह, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई फिल्म की घोषणा?
'डॉन 3' की घोषणा आधिकारिक तौर पर 2023 में की गई थी, जिसमें रणवीर सिंह को कास्ट करने की बात हो रही थी। हालांकि, बार-बार देरी के कारण फिल्म डेवलपमेंट स्टेज में ही अटकी रही और प्रोडक्शन अभी शुरू भी नहीं हो पाया था। फरहान अख्तर 'डॉन' फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म का निर्देशन करने वाले थे। रितेश सिधवानी और फरहान इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस करने वाले थे। मगर दिसंबर 2025 तक, रणवीर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे।
विज्ञापन

फिल्म से अलग हुए रणबीर
  • उनके अलग होने के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आईं।
  • शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अभिनेता ने 'डॉन 3' छोड़ दी है।
  • इसके पीछे क्रिएटिव मतभेद, प्रोडक्शन में देरी और स्क्रिप्ट को लेकर चिंताएं जैसे मुद्दे थे।
  • हालांकि, उस समय रणवीर के करीबी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया था कि उन्होंने फिल्म नहीं छोड़ी थी, बल्कि उनकी मांगों को लेकर हुए मतभेदों के बाद मेकर्स ने उन्हें फिल्म से हटा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें