फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन की लत ने किया बीमार, करवाना पड़ा गर्दन का इलाज; अभिनेत्री ने कहा -असहनीय दर्द भी झेलना पड़ेगा

Thu, 13 Aug 2026 09:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Actress Neck surgery: पैरेंट्स से लेकर डॉक्टर्स तक फोन के ज्यादा इस्तेमाल पर आपत्ति करते हैं। इससे मेडिकल प्रॉब्लम हो सकती हैं। हाल ही में ऐसी ही स्थिति का सामना एक अभिनेत्री को करना पड़ा। फोन के ज्यादा इस्तेमाल के कारण उन्हें गर्दन की सर्जरी तक करवानी पड़ी। जानिए, अभिनेत्री ने इस बारे में सर्जरी के बाद क्या कहा?
Register For Event
विज्ञापन
अभिनेत्री शकीला को फोन चलाने के कारण हुई गर्दन में दिक्कत - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘फोन बहुत काम की चीज है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें। बेकार के वीडियो न देखें, मेरे वीडियो भी नहीं। सिर्फ काम के वीडियो ही देखें। नहीं तो आपके 3 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे और आपको असहनीय दर्द भी झेलना पड़ेगा।’ 

विज्ञापन

साउथ की एक चर्चित अभिनेत्री ने अपने व्लॉग चैनल में यह सब कहा। दरअसल, बहुत ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने, कई घंटों तक वीडियो रील्स देखने के कारण उनको गर्दन में गंभीर समस्या हो गई। अभिनेत्री की स्थिति इतनी खराब हुई कि सर्जरी तक करवानी पड़ी और तीन लाख रुपये उन्हें इलाज पर खर्च करने पड़े। जानिए, कौन हैं ये अभिनेत्री कैसी और अब कैसी है उनकी तबीयत? 

अभिनेत्री शकीला को फोन चलाने के कारण हुई गर्दन में दिक्कत - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फोन की लत के कारण परेशान हुईं अभिनेत्री कौन हैं? 
इस अभिनेत्री का नाम शकीला हैं, वह साउथ फिल्मों की चर्चित कलाकार हैं। शकीला ने सर्जरी के बाद आई मुश्किलों के बारे भी अपने व्लॉग में बात की। अभिनेत्री ने बताया कि इस वक्त उन्हें खाना खाने के लिए भी मदद की जरूरत पड़ रही है। 
अभिनेत्री शकीला ने अपनी फोन देखने की आदत के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘मैं बिस्तर पर करवट लेकर लेटती थी और लगातार चार घंटे तक फोन पर गेम खेलती रहती थी। मैं सिर्फ चाय या कॉफी पीने के लिए उठती थी। चाय पीने के बाद मैं वापस आकर वही गेम खेलना शुरू कर देती थी।’ 
ऐसी आदत की वजह से अभिनेत्री को गर्दन में समस्या हो गई। तेज दर्द की वजह से इलाज करवाया और टाइटेनियम स्क्रू लगवाना पड़ गया।
विज्ञापन

90 के दशक में मलयालम फिल्मों में छा गई थीं शकीला
शकीला का जन्म चेन्नई में हुआ था। वह 1990 में मलयालम फिल्मों में आईं। शकीला ने 1995 की तमिल फिल्म 'प्लेगर्ल्स' से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसमें सिल्क स्मिता भी थीं। उन्हें पहचान 2000 की मलयालम फिल्म 'किन्नारा थुम्बिकल' से मिली। यह फिल्में काफी बोल्ड थीं। 
साल 2002 में शकीला ने बोल्ड फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। वह मेन स्ट्रीम सिनेमा में आ गईं। उन्होंने मोहनलाल, विजय और महेश बाबू जैसे अभिनेताओं के साथ अभिनय किया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें