फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khalifa X Review: दर्शकों को पसंद आई पृथ्वीराज सुकुमारन की स्क्रीन प्रेजेंस, पर यहां चूकी मलयालम फिल्म 'खलीफा'

Thu, 20 Aug 2026 02:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khalifa X Review: मलयालम फिल्म 'खलीफा: द रूलर' को एक्स पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ फैंस ने इसे औसत बताया है तो कुछ ने इसकी तारीफ की है।
Register For Event
विज्ञापन
खलीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के बेहतरीन अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'खलीफा: द रूलर' रिलीज हो गई है। वैशाख के निर्देशन में बनी यह मलयालम एक्शन थ्रिलर 20 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में आई। इसने मलयालम फिल्म प्रेमियों के बीच काफी उत्सुकता पैदा किया है। फैंस इसकी कहानी, जबरदस्त क्राइम ड्रामा, पृथ्वीराज के दमदार रोल और मोहनलाल की स्पेशल अपीयरेंस को लेकर उत्साहित हैं। जानिए फिल्म को एक्स पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन

यूजर्स को अच्छी लगी पृथ्वीराज की स्क्रीन प्रेजेंस
एक यूजर ने फिल्म में कलाकारों के स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। उसने फिल्म से कुछ शॉट्स शेयर किए हैं। इसके साथ लिखा है 'मैंने अभी-अभी पुथियामुगम, पोक्किरिराजा, अनवर पृथ्वीराज सुकुमारन को देखा, क्या स्क्रीन उपस्थिति है।
 
यूजर ने की फिल्म की तारीफ
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा 'पृथ्वीराज सुकुमारन ने सही अंदाज अपनाया है। खलीफा में कुछ ऐसी कमर्शियल बातें हैं, जिनका अंदाजा पहले ही लग जाता है। मगर इसे बनाने का तरीका, एक्शन और लीड रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे दिलचस्प बनाए रखते हैं। इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखना चाहिए।
 

यूजर को औसत लगी फिल्म
फिल्म के पहले दिन के पहले शो के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जहां यूजर्स ने फिल्म के एक्शन और प्रस्तुति की तारीफ की, वहीं इसकी कहानी की कुछ आलोचना भी हुई। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'खलीफा सचमुच औसत से भी कमजोर फिल्म है! मेरे लिए एकमात्र अच्छी बात राजूवट्टन का स्टाइलिश लुक है। पहले से अंदाजा लगाई जा सकने वाली कहानी और बिना असर वाले फाइट सीन फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरियां हैं।'
 

उतार-चढ़ाव वाला है अनुभव
एक कमेंट में लिखा 'मलयालम एक्शन फिल्मों के पहले दिन, पहले शो के लिए सीधे मत जाइए। आपको पता नहीं होता कि वे कैसी होंगी। कुछ 'थल्लुमाला' जैसी होती हैं तो कुछ 'टर्बो' जैसी। यह 'टर्बो' जैसी फिल्म है। फिल्म का अनुभव उतार-चढ़ाव वाला रहा। फिल्म में अच्छे आइडिया और कुछ जबरदस्त 'मास' मोमेंट्स थे।'
 

खलीफा - फोटो : एक्स
क्या है फिल्म की कहानी?
  • फिल्म की कहानी आमिर अली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है।
  • आमिर शुरू में कोडुवल्ली में अपने माता-पिता के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है।
  • उसकी कपड़ों की एक स्थानीय दुकान है, वह समद का करीबी दोस्त है।
  • कुछ समय तक साथ रहने के बाद फिजा से शादी कर लेता है।
  • जब आमिर की जिंदगी बिल्कुल सही चल रही होती है, तभी एक मोड़ आता है।
  •  वह बदले की भावना, पारिवारिक विरासत, रसूख और सोने की तस्करी की एक बहुत ही अंधेरी दुनिया में खिंचा चला जाता है।
विज्ञापन

खलीफा - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
लगभग 159 मिनट की अवधि वाली इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।
फिल्म की कास्ट में नील नितिन मुकेश, इंद्रन्स, संजू शिवराम, शम्मी थिलाकन, रेंजी पणिकर, मोहिनी, मालविका शर्मा और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 'खलीफा' त्योहारों के मौसम में मेकर्स की तरफ़ से ओणम का तोहफा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें