फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब रिलीज होगी थलापति के बेटे संजय जेसन की पहली फिल्म? मेकर्स ने एलान की रिलीज डेट; बतौर निर्देशक करेंगे डेब्यू

Wed, 19 Aug 2026 07:59 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Film Sigma Release Date: फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट मेकर्स ने फैंस के साथ शेयर कर दी है। निर्देशक संजय जेसन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
Register For Event
विज्ञापन
सिग्मा फिल्म रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय के बेटे संजय जेसन की डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' की नई रिलीज डेट आ चुकी है। संदीप किशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन


कई बार बदली फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट को कई बार स्थगित किया गया। पहले यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी पर बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया  

  • फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट पहले 23 जुलाई थी। 
  • विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज से टकराव के चलते सिग्मा की रिलीज डेट बदली गई। 
  • फिल्म की दूसरी रिलीज डेट 31 जुलाई कर दी गई। 
  • 31 जुलाई को भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। 
  • अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 रखी है।

संजय जेसन - फोटो : एक्स

सोशल मीडिया पर साझा की अपडेट 

फिल्म के निर्देशक संजय जेसन ने फिल्म की नई रिलीज डेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘2 अक्टूबर को होने वाली इस बड़ी चोरी की तारीख को याद रखें। सिग्मा सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।’ यह फिल्म निर्देशक के रूप में संजय की पहली फिल्म है।

 

विज्ञापन

संजय जेसन की फिल्म सिग्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कास्ट 

फिल्म 'सिग्मा' की स्टार कास्ट में संदीप किशन,फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन, योग जपी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस बैनर तले हुआ है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें