अभिनेता रवि मोहन की पत्नी आरती रवि की नई पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि आरती ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, मगर यूजर्स को लगता है कि यह पोस्ट उनके पति के लिए है। यह पोस्ट उस दिलचस्प समय पर की गई है, जब रवि ने गायिका केनिशा फ्रांसिस के साथ एक नए सहयोग की घोषणा की है।
आरती ने क्या लिखा?
आरती ने लिखा कि उनकी जिंदगी में जो शख्स आया उसने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि सूर्या, अजित, विक्रम और कमल हासन भी पीछे रह जाएंगे। उनकी पंचलाइन? वह अभिनय ऑस्कर के हकदार थे। पोस्ट में रवि का नाम कहीं नहीं था, मगर उनके फॉलोवर्स ने अंदाजा लगाया कि यह रवि मोहन पर तंज था।
आरती, केनिशा, रवि मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
केनिशा के साथ सहयोग का एलान
यह पोस्ट रवि और गायिका केनिशा फ्रांसिस के बीच ताजा चर्चा के बीच आई है। इस सप्ताह की शुरुआत में रवि मोहन स्टूडियोज ने रवि के निर्देशन में बनी पहली फिल्म एन ऑर्डिनरी मैन के संगीतकार के रूप में केनिशा की घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें एक पोस्टर के साथ पेश किया जिसमें लिखा था, 'अ केनेशा म्यूजिकल से आपका परिचय करा रहे हैं।'
रवि मोहन और केनिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे रवि
रवि ने यह एलान केनिशा से अलग होने के कई महीनों के बाद किया है। केनीशा एन ऑर्डिनरी मैन के लिए संगीत तैयार करेंगी, जिसमें हास्य अभिनेता योगी बाबू हैं और यह निर्देशक के रूप में रवि की पहली फिल्म है।
दोनों ने की रिश्ते पर बात
पिछले साल रवि और आरती के अलग होने के बाद से, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी बातें रखी हैं। आरती अपनी पोस्ट में बना किसी का नाम लिए तंज करती हैं। हालांकि रवि ने पिछले दिनों भावनात्मक असर और आरती के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
रवि मोहन, आरती
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
- इनका विवाद सोशल मीडिया से भी आगे बढ़ चुका है।
- रवि ने इस साल मई में कहा था कि जब तक उनकी तलाक की कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती, वह अभिनय परियोजनाएं नहीं अपनाएंगे।
- बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया।
- उन्होंने फैंस से माफी मांगी और कहा कि वह फिल्मों में काम करना जारी रखेंगे।
- रवि ने आरती पर दिमागी तौर से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक उनसे हैसियत से ज्यादा गुजारा भत्ता मांगा जा रहा है।