मशहूर है मुंबई का वर्ली
मध्य मुंबई का वर्ली, दक्षिण मुंबई, लोअर परेल, प्रभादेवी और बांद्रा के बाद लग्जरी प्रोजेक्ट्स के लिए एक हॉटस्पॉट बन गया है। इस इलाके से दक्षिण मुंबई और पश्चिमी उपनगरों, दोनों जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस माइक्रो मार्केट में कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट से ज्यादा है।
श्रेया घोषाल का करियर
श्रेया घोषाल एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं। उनका जन्म बिस्वजीत घोषाल (एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) और शर्मिष्ठा घोषाल (साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट) के घर हुआ था। रियलिटी शो 'सारेगामापा' जीतने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली। उन्होंने फिल्म 'देवदास' (2002) से बॉलीवुड में सिंगिंग में डेब्यू किया। उन्हें 'बैरी पिया', 'मेरे ढोलना', 'बरसो रे' और 'तेरी मेरी' जैसे गानों से पहचान मिली।