फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और दमाद के साथ 'सिस्टम' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा; ज्योतिका संग सूर्या भी आए नजर

Thu, 21 May 2026 11:43 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

System Movie Screening: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म 'सिस्टम' कल शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आज गुरुवार रात को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। यहां शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे।
Register For Event
विज्ञापन
सिस्टम की सक्रीनिंग की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म की स्क्रीनिंग हो और पिता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी को सपोर्ट करने न आएं? ऐसा भला कैसे हो सकता है। सोनाक्षी की फिल्म 'सिस्टम' कल 22 मई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित हुई। यहां शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी बेटी सोनाक्षी और दमाद जहीर इकबाल के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

सिस्टम की सक्रीनिंग की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी-दमाद का हाथ थामकर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा
फिल्म 'सिस्टम' की स्क्रीनिंग में 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बिटिया सोनाक्षी सिन्हा और दमाद जहीर इकबाल का हाथ थामकर पहुंचे। एक वीडियो सामने आया है। इसमें तीनों साथ में पैपराजी को पोज देते दिख रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर बिटिया की फिल्म को लेकर खुशी साफ देखी जा सकती है। हालांकि, देखा गया कि चलते हुए उन्हें थोड़ी परेशानी महसूस हो रही थी। इस दौरान जहीर और सोनाक्षी ने उनको सहारा दिया। 
 

सूर्या-ज्योतिका परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ पहुंचीं ज्योतिका
'सिस्टम' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसमें ज्योतिका भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में ज्योतिका के पति व चर्चित एक्टर सूर्या भी नजर आए। इसके अलावा सूर्या और ज्योतिका के दोनों बच्चे भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।

'ए...स्टॉप इट'; 'सिस्टम' के इवेंट में पति जहीर इकबाल पर स्टेज से चिल्लाईं सोनाक्षी सिन्हा; जानिए क्या हुआ?
विज्ञापन

जहीर और सोनाक्षी ने दिए पोज
स्क्रीनिंग में सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने साथ में स्टालिश पोज दिए। जहीर ब्लू टीशर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में नजर आए। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ग्रे कलर की वेस्टर्न ड्रेस में बिंदास लगीं। फिल्म 'सिस्टम' 22 मई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म 'सिस्टम' के बाद सोनाक्षी के पास 'दहाड़ 2' भी है, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें