चंडीगढ़ में शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जुगलबंदी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स और टैगोर थिएटर सोसाइटी ने नाटक ‘कैफी और मैं’ का मंचन किया। इसमें शबाना आजमी ने शौकत कैफी, तो जावेद अख्तर ने कैफी आजमी के किस्से पढ़कर सुनाए।