रणबीर की कास्टिंग पर भी सद्गुरु ने उठाए सवाल
इस दौरान भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर भी चर्चा हुई। इस पर सद्गुरु ने कहा कि यह उचित निर्णय नहीं है क्योंकि उन्होंने पहले किसी न किसी रूप में अभिनय किया है। कल किसी और फिल्म में वह रावण का किरदार निभा सकते हैं। वह एक पेशेवर अभिनेता है। लेकिन साथ ही आपकी फिल्म लोगों की वजह से चलती है अभिनेताओं या निर्देशकों की वजह से नहीं। इसलिए उनकी अपेक्षाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक बहुत ही कठिन अपेक्षा है, लेकिन मुझे लगता है कि 'रामायण' बनाने वाले अभिनेता और निर्देशक को राम के गुणों को आत्मसात करना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ेंः सिद्धार्थ आनंद ने बता दिया कब होगा ‘किंग’ का टाइटल रिवील? शाहरुख खान के आस्क एसआरके सेशन में किया खुलासा
दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' ऋषि वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साईं पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर आएगा। जबकि दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होना है।