फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2: शो पर ऐसा क्या पहनकर पहुंचीं स्वरा भास्कर? ट्रोलर को मिल गया जवाब; अभिनेत्री ने खुद बताई वजह

Sun, 27 Sep 2026 12:27 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rise And Fall 2 Swara Bhasker: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिलहाल 'राइज एंड फॉल 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इस शो में वह पर्पल साड़ी के साथ 'मोटी' लिखा हुआ ब्लाउज पहनकर आईं। शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग को उन्होने इसके पीछे की वजह भी बताई।
Register For Event
विज्ञापन
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 सितंबर से रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की शुरुआत हो गई है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्रीमियर होने के बाद से ही यह शो लाइमलाइट में बना हुआ है। इसके छोटे-छोटे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस शो में हिस्सा लिया है। 
विज्ञापन


स्वरा ने प्रीमियर के समय ही खूब लाइमलाइट बटोरीं और बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया। दरअसल, स्वरा ने शो में पर्पल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसके ब्लाउज पर 'मोटी' लिखा हुआ था। जब सहवाग ने अभिनेत्री से यह लिखवाने के पीछे की वजह पूछी, तो स्वरा ने क्या कहा आइए जानते हैं।
Trending Videos

स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं स्वरा भास्कर?
स्वरा भास्कर ने कहा, 'मेरी बेटी तीन साल की है और तीन साल से मुझे इतना लोगों ने, अजनबियों ने, जिनको मैं बिल्कुल नहीं जानती, सोशल मीडिया पर और यहां-वहां मोटी हो गई है, भैंस हो गई है, गाय हो गई है, हिप्पो हो गई है, हाथी हो गई है कहकर ट्रोल किया। मैंने कहा मैं ये सब हो गई हूं। अब मैं आपके इन सभी शब्दों को स्वीकार करती हूं और उन्हें अपनाती हूं।'

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब स्वरा ने ऐसे ट्रोलर्स को जवाब दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने इसी साल सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया था कि कैसे उन्हें असंवेदनशील कमेंट्स का सामना करना पड़ता है और ट्रोलर्स की क्लास भी लगाई थी। 
विज्ञापन

राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
कौन-कौन बना 'राइज एंड फॉल 2' का कंटेस्टेंट
'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, कायरा अनु, शहजाद पूनावाला, इरिना रूड़ाकोवा, अनीश भगत, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर, काजल राघवानी, राज ग्रोवर, मनीष कश्यप, स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव शामिल हैं। 

शो के 15 कंटेस्टेंट टेलीविजन, फिल्मों, रियलिटी शो, सोशल मीडिया और पब्लिक लाइफ से जुड़े हैं। अब ये सभी शो के 'रूलर्स वर्सेस वर्कर्स' फॉर्मेट में मुकाबला करेंगे। 'राइज एंड फॉल' को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है। शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें