फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renukaswamy Case: क्या दर्शन ने जेल में किया सुसाइड का प्रयास? गृह मंत्री ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

Sat, 23 May 2026 04:29 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Renukaswamy Murder Case: अभिनेता दर्शन करीब दो वर्ष से जेल में बंद हैं। रेणुकास्वामी मर्डर केस में वे बंगलूरू सेंट्रल जेल में हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें आईं कि दर्शन ने जेल में रहते हुए अपनी जान लेने का प्रयास किया। इन पर गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी है।
Register For Event
विज्ञापन
एक्टर दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर बंगलूरू सेंट्रल जेल में बंद कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा को लेकर ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्होंने जेल में रहते हुए कथित तौर पर सुसाइड करने का प्रयास किया। इन अफवाहों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रिएक्शन दिया है और इन्हें खारिज किया है। गृह मंत्री ने दर्शन द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश किए जाने की अफवाहों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत 
जी. परमेश्वर ने पुष्टि की कि अभिनेता की तबीयत ठीक है और जेल अधिकारियों ने सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य की जांच की है। बता दें कि रेणुकास्वामी मर्डर के आरोप में एक्टर दर्शन की जमानत हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इतना ही नहीं, वह एक और साल तक बेल के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इस बीच ही ऐसी खबरें भी आईं  कि दर्शन ने जेल में सुसाइड की कोशिश की थी। हालांकि, गृह मंत्री ने इन खबरों को निराधार बताया है।

मदद करने के लिए मशहूर है साउथ का ये अभिनेता, जगपति बाबू ने की जमकर तारीफ; सुनाया अभिनेता से जुड़ा किस्सा
विज्ञापन


डीजीपी आलोक कुमार ने भी अफवाहों को किया खारिज
हाल ही में मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि, 'अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कहने के लिए और कुछ नहीं है'। डीजीपी आलोक कुमार ने भी एक्टर दर्शन को लेकर चल रही सुसाइड करने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा था कि बंगलूरू सेंट्रल जेल में बंद एक्टर दर्शन हेल्दी हैं। उनके सुसाइड की कोशिश करने की अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। डीजीपी ने कहा, 'ये अफवाहें कि दर्शन खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, सच्चाई से कोसों दूर हैं। वह ठीक हैं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें