फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर' की रिलीज से पहले मुश्किल में फंसे रणवीर सिंह, दैवीय परंपरा का अपमान करने पर दर्ज हुई शिकायत

Wed, 03 Dec 2025 06:52 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Complaint Against Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'कंतारा' में दिखाई गई पवित्र 'दैव' (भूत कोला) परंपरा का मजाक उड़ाया।
Register For Event
विज्ञापन
कांतारा, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक वकील ने बुधवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रणवीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'कंतारा' में दिखाई गई पवित्र 'दैव' (भूत कोला) परंपरा का मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


एफआईआर नहीं हुई दर्ज
बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वकील प्रशांत मेथल की शिकायत में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और वीडियो फुटेज का हवाला दिया गया है।

शिकायत में हैं यह आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 28 नवंबर को गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) के समापन समारोह के दौरान, सिंह ने फिल्म में दिखाई गई पवित्र 'दैव' परंपरा का खुलेआम मजाक उड़ाया और अपमान किया।

भारत में धूम मचाने के लिए तैयार करण औजला, जानें कॉन्सर्ट की तारीख-जगह और टिकट की कीमत

धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस
शिकायत में कहा गया है, 'मैं यह शिकायत बॉलीवुड एक्टर मिस्टर रणवीर सिंह के गैर-कानूनी और गलत कामों की तरफ आपका ध्यान दिलाने के लिए कर रहा हूं। इससे मेरी धार्मिक भावनाओं और लाखों हिंदुओं, खासकर कर्नाटक के तुलु बोलने वाले समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।'
शिकायतकर्ता ने गुजारिश की है कि सिंह के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, 'दैव' परंपरा का अपमान करने और हिंदू मान्यताओं का मजाक उड़ाने के लिए एफआईआर दर्ज की जाए।
विज्ञापन

रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
रणवीर सिंह 28 नवंबर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल हुए। इस दौरान उनकी मुलाकात ऋषभ शेट्टी से हुई। यहां स्टेज पर रणवीर ने फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से ऋषभ के दैव वाले सीन की नकल उतारी। यह नकल मजाकिया थी। इसको लेकर रणवीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें