'भोले बाबा पार करेगा' में राहुल अरुणोदय बनर्जी और स्वेता मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता की पत्नी ने फैंस से की गुजारिश
राहुल अरुणोदय बनर्जी के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रियंका सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस से खास अपील की है। वह कहती हैं, 'यह हमारे लिए शोक का समय है। इस कठिन क्षण में, हम आपसे एकांत और निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। हम मीडिया के अपने दोस्तों और सहकर्मियों से आग्रह करते हैं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें, हमारे निजी मामलों में दखल ना दें। हमें शांति से शोक मनाने दें। इस समय आपकी समझ और समर्थन हमारे लिए पहले से कहीं ज्यादा मायने रखता है।'