फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर छोड़ने पहुंचे रणवीर; बेबी बंप के साथ कूल लुक में नजर आईं एक्ट्रेस; वीडियो वायरल

Sun, 16 Aug 2026 09:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pregnant Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान दीपिका कूल लुक में नजर आईं।
Register For Event
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@atheerpadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी गर्भावस्था का आठवां महीना चल रहा है और अगले महीने वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इस बीच अभिनेत्री को एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका को एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह छोड़ने आए। हालांकि, इस दौरान वे कार से बाहर नहीं निकले। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@atheerpadukone
दीपिका को ड्रॉप करने आए रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बीते दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका कार से उतरकर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ती हैं। रणवीर सिंह खुद अभिनेत्री को ड्रॉप करने आए। हालांकि, दीपिका जब एयरपोर्ट की तरफ गईं तो रणवीर कार से नहीं उतरे। 

Independence Day Box Office: आजादी पर रहा 'आवारापन 2' का असर; इमरान की फिल्म के सामने फीकी रही 'बंटवारा 1947'

ओवरसाइज शर्ट में दिखा बेबी बंप 
दीपिका पादुकोण को काफी वक्त बाद प्रेग्नेंसी में यूं सार्वजनिक रूप से देखा गया। एक्ट्रेस कूल लुक में दिखीं। वे डैनिम जींस और ओवरसाइज ब्लू शर्ट में नजर आईं। ढीली-ढाली शर्ट में उनका बेबी बंप नजर आया। सादगी भरे अंदाज में दीपिका काफी आकर्षक लगीं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखा। चेहरे पर मुस्कान लिए दीपिका एयरपोर्ट की तरफ बढ़ गईं। 
 
विज्ञापन

बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल ने पहली संतान के रूप में बिटिया दुआ का स्वागत सितंबर 2024 में किया था। अब यह खूबसूरत जोड़ी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों आगामी फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक एटली की इस फिल्म में अल्लू अर्जुन अहम भूमिका में हैं। वहीं, रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'प्रलय' को लेकर चर्चा में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'राका' की शूटिंग पूरी होने और डिलीवरी से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए बंगलूरू रवाना हुई हैं। ऐसे में रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ और पत्नी दीपिका को एयरपोर्ट ड्रॉप करने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें