फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन: पेरिस लूट मामले में अमेरिकी स्टार की जीत; अभिनेत्री को अदालत ने दिया एक यूरो का मुआवजा

Wed, 16 Sep 2026 07:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Kardashian: साल 2016 में पेरिस के एक होटल में किम कार्दर्शियन के साथ लूटपाट की घटना घटी थी। इस मामले में पेरिस की एक अदालत ने अभिनेत्री को एक यूरो (1.15 अमेरिकी डॉलर) का मुआवजा दिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
किम कार्दशियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस की एक अदालत ने मंगलवार को किम कार्दशियन को 1 यूरो (1.15 अमेरिकी डॉलर) का मुआवजा देने का फैसला सुनाया। यह वही रकम है, जिसकी मांग उन्होंने 2016 में फ्रांस की राजधानी में हुई हथियारबंद लूट का शिकार होने के बाद की थी। इस मामले से जुड़े एक वकील ने यह जानकारी दी है। बता दें कि भारतीय धनराशि में यह रकम करीब 110.71 रुपये है।

विज्ञापन

अदालत ने पेरिस लूट मामले में किम को यह हर्जाना प्रतीकात्मक रूप में दिया है। किम कार्दशियन ने अदालत से सिर्फ एक यूरो की ही मांग की थी। उनके वकीलों के मुताबिक, किम इस मुकदमे से कोई पैसा या वित्तीय लाभ नहीं कमाना चाहती थीं, बल्कि उनका मकसद आरोपियों की जवाबदेही तय करना था।

Trending Videos

घटना में आठ लोग ठहराए गए थे दोषी
बता दें कि साल 2016 में अमेरिकी रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन के साथ पेरिस के होटल में लूटपाट हुई थी। किम से बंदूक की नोक पर करोड़ों डॉलर और ज्वैलरी लूट ली गई। पेरिस होटल के जिस कमरे में किम ठहरी हुई थीं, उसमें पुलिस की वर्दी में दो हथियारबंद आए और उन्हें बंधी बना लिया था। अमेरिकी सेलिब्रिटी ने इस घटना को अपनी जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बताया था। पिछले साल जब कोर्ट ने उस घटना में आठ लोगों को दोषी ठहराया था।

होटल रिसेप्शनिस्ट को कितना मुआवजा मिला?
किम को लूटपाट मामले में एक यूरो मुआवजा मिला है, वहीं अभिनेत्री के वकील के अनुसार, कोर्ट ने होटल डी पोरटेल्स के एक पूर्व रिसेप्शनिस्ट को 109,516 यूरो (126,472 अमेरिकी डॉलर) देने का आदेश दिया। जब लुटेरों के गिरोह ने कार्दशियन को निशाना बनाया, तब वह भी उसी होटल में ठहरे हुए थे।
रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि फैशन वीक के दौरान 2 अक्तूबर, 2016 को हुई गहनों की चोरी से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था। रिसेप्शनिस्ट ने मुआवजे और ब्याज के तौर पर 5,50,000 यूरो (6,34,868 अमेरिकी डॉलर) की मांग की थी। रिसेप्शनिस्ट के वकील, मोहंद ओइद्जा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जीत बताया।
विज्ञापन

कार्दशियन की स्टाइलिस्ट को भी मुआवजा
वकील ने 'द एसोसिएटेड प्रेस' को कोर्ट के वे लिखित फैसले भी पढ़कर सुनाए जो कार्दशियन और दूसरों से जुड़े थे। कोर्ट ने होटल को 50,000 यूरो (57,741 अमेरिकी डॉलर) देने का आदेश दिया। साथ ही, कोर्ट ने कार्दशियन की स्टाइलिस्ट सिमोन ब्रेटर को 1 यूरो देने का आदेश दिया। किम की तरह स्टाइलिस्ट ने भी इतनी ही रकम मांगी थी। लूट के समय वे भी वहां मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें