फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा के घर गूंजने वाली है किलकारी! दिल्ली के अस्पताल में हुईं भर्ती; परिवार के लोग भी हैं मौजूद

Sun, 19 Oct 2025 03:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra Pregnancy: खबरें हैं कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बन सकती हैं। उन्हें हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
Register For Event
विज्ञापन
राघव चड्ढा, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह दिवाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा के लिए खास होने वाली है। खबरों के मुताबिक दोनों अपने पहले बच्चे के स्वागत का इंतजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि हाल ही में परिणीति को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी हैं।
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान दिल्ली में रहीं परिणीति
परिणीति चोपड़ा अपनी गर्भावस्था के समय दिल्ली में ही रही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रही हैं। रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक सूत्र ने एचटी को बताया 'हां, परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खास समय में राघव अपनी पत्नी के साथ हैं। वे अब बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं।'

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों के परिवार वाले कर रहे इंतजार
बताया जाता है कि परिणीति और राघव, दोनों के परिवार वाले भी बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा परिवार बच्चे के आगमन को लेकर बेहद उत्साहित है और सभी परिणीति के साथ हैं। यह दिवाली उनके लिए खास है क्योंकि आने वाले नन्हे मेहमान के साथ यह और भी ज्यादा खुशियां और जश्न लेकर आ रही है।


अगस्त में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
इसी साल अगस्त में परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एलान किया था कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा, 'हमारा छोटा बच्चा आने वाला है। आशीर्वाद।' उन्होंने एक केक की तस्वीर शेयर की थी। इस पर बच्चे के पैरों के निशान बने थे।
विज्ञापन

परिणीति और राघव की शादी
परिणीति और राघव की सगाई मई 2023 में नई दिल्ली में हुई थी। उसी साल सितंबर में उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। राघव ने अगस्त में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में संकेत दिया था कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा था, 'आपको जल्दी गुड न्यूज देंगे!'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें