स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की मेहंदी सेरेमनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
पर्पल ड्रेस में स्मृति का खूबसूरत लुक
मेहंदी सेरेमनी में स्मृति मंधाना ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है। वे ट्रेडिशनल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, पलाश गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। मेहंदी के फंक्शन से कपल की फोटोज सामने आई हैं। स्मृति अपने गर्ल्स गैंग के साथ मस्तीभरे अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
पलाश मुच्छाल की मेंहदी की तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत सेरेमनी की झलक आई सामने
स्मृति और पलाश के मेहंदी फंक्शन के साथ ही संगीत सेरेमनी की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी से पूर्व के फंक्शन में उनके क्रिकेट टीम के साथी भी पहुंचे हैं। सभी मिलकर धमाल कर रहे हैं। शादी के फंक्शन में 'लड़की वाले' और 'लड़के वाले' दो टीम बनी हैं। स्मृति का गर्ल्स गैंग किसी मामले में कम नहीं है।
पलक मुछाल ने साझा की मेंहदी की तस्वीर
पलाश मुछाल की बहन और गायिका पलक मुच्छाल ने देर शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पलाश-स्मृति की मेंहदी की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में गायिका के पति और संगीतकार मिथुन भी दिख रहे हैं।
हाई प्रोफाइल शादी में शामिल होंगे दिग्गज
स्मृति जहां क्रिकेट की दुनिया की स्टार हैं। वहीं, पलाश मुछाल म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। शादी कपल कल रविवार 23 नवंबर को शादी करने जा रहा है। इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। शादी से पहले पलाश ने स्मृति को डीवाई पाटिल स्टेडियम में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। कपल का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।