नोरा ने मनाया जन्मदिन
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने 'एक तो कम जिंदगानी', 'गर्मी', 'स्नेक' और 'वन्दे मातरम्' गाने पर शानदार परफॉर्म किया है। उन्होंने सबसे आखिर में एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि वह परफॉर्म करके वापस आईं। उनके साथियों और करीबियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया, केक पर लगी मोमबत्ती बुझाई और कई लोगों को हग किया।
नोरा ने लिखी पोस्ट
परफॉर्मेंस और जन्मदिन मनाने का वीडियो शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा 'टी20 वर्ल्डकप की ओपनिंग सेरेमनी और मेरे जन्मदिन का सेलेब्रेशन, वाह। मैं खुशनसीब हूं। जय हिंद।'
कौन हैं नोरा?
6 जनवरी 1992 को जन्मीं नोरा फतेही मोरक्को मूल की भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। वह बॉलीवुड की फिल्म 'रोर' 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'बी हैप्पी' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं।