भाषा पर अटकी फिल्म की गाड़ी
फिल्म 'विश्वगुरु' के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘फिल्म साइन करने से पहले मैंने निर्माताओं को बताया कि मुझे गुजराती नहीं आती। तब मुझे पूरी फिल्म में हिंदी बोलने के लिए कहा गया। फिल्म के डायलॉग हिंदी में लिखे गए तब मैं इसमें काम कर पाया। इस फिल्म में एक कहानी और एक संदेश है। न केवल युवाओं को, बल्कि अभिभावकों को भी इसे देखना चाहिए। देश की शिक्षा व्यवस्था संभालने वाले नेताओं, शिक्षा मंत्रियों को भी इसे देखना चाहिए।’
इसके साथ ही मुकेश ने याद किया कि उनकी आखिरी फिल्म जिसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, वह देव आनंद की 'सेंसर' थी।
अभिनेता की आखिरी फिल्म 'सेंसर'
- मुकेश खन्ना की आखिरी फिल्म 'सेंसर' 2001 में रिलीज हुई थी।
- फिल्म में मुकेश ने कैमियो रोल किया था और फिल्म का निर्देशन देव आनंद ने किया था।
- देव आनंद, हेमा मालिनी, ममता कुलकर्णी, और शम्मी कपूर ने फिल्म में अभिनय भी किया था।