फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान ही कियारा को मिली थी गुड न्यूज, बताया कैसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन

Wed, 26 Aug 2026 08:30 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kiara Advani in Toxic:  फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट रहीं कियारा आडवाणी ने टीम के साथ हुए अपने भावुक पल को याद किया। इसके साथ ही को-स्टार हुमा कुरैशी ने एक्ट्रेस को लेकर एक खास किस्सा सुनाया।
Register For Event
विज्ञापन
यश, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग के वक्त अभिनेत्री कियारा आडवाणी प्रेगनेंट थी। लिहाजा व्यक्तिगत तौर पर उनका इस फिल्म से गहरा है। फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में कियारा ने उस वक्त को याद किया जब उन्होंने यह गुड न्यूज अपने परिवार के बाद अपनी टीम को सुनाई थी। 

विज्ञापन


प्री रिलीज इवेंट में कियारा ने क्या कहा?
चेन्नई में हुए फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री रिलीज इवेंट में कियारा इस खास वक्त को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि किस तरह अपने मां बनने की खुशी को यश और गीतू मोहनदास के साथ साझा किया। कियारा ने कहा…

  • मैंने अपने परिवार के बाद अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी यश और गीतू के साथ साझा की। 
  • उस पल, आपने इस बारे में नहीं सोचा कि हम फिल्म कैसे पूरी करेंगे?
  • फिल्म के शेड्यूल या लॉजिस्टिक्स की भी चिंता नहीं की। 
  • आप दोनों ने आंखों में आंसू लिए मुस्कुराते हुए मुझे बधाई दी।
  • आप दोनों के कहा कि अब हम अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा समय बिताने वाले हैं।
  • आपने मुझे महसूस कराया कि मैं कुछ भी कर सकती हूं।
  • मुझे एक अच्छी टीम देने के लिए आप दोनों का तहे दिल से धन्यवाद।

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

कियारा को लेकर हुमा ने कही बड़ी बात 
इवेंट में अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लेकर उनकी को-स्टार हुमा कुरैशी ने भी काफी कुछ कहा। उन्होंने फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में उस दृश्य को याद किया जो कियारा ने फिल्म में भारी बारिश के बीच फिल्माया था। हुमा ने कहा...

  • एक सीन था जिसमें हम हिस्सा ले रहे थे, उसमें बहुत बारिश दिखाई जानी थी। 
  • कियारा उस समय प्रेगनेंट थीं और हम भारी बारिश में भीग रहे थे।
  • मुझे उस सीन के दौरान भयानक सिरदर्द हो रहा था। 
  • मैं जब-जब शिकायत करना चाहती थी, तब कियारा को देखती थी।
  • जो प्रेगनेंट होने के बाद भी चट्टान की तरह अपना सीन शूट कर रही होतीं।
विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

फिल्म टॉक्सिक के बारे में  

  • फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं।
  • इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी।
  • फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • फिल्म के जरिए यश चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं।
  • यश की आखिरी रिलीज फिल्म 2022 में आई 'केजीएफ 2' थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें