फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jack Ryan: रोमांच से भरपूर होगा 'टॉम क्लैन्सीज जैक रयान' का आखिरी सीजन, जानें कब और कहां देख सकते हैं यह सीरीज

Wed, 10 May 2023 12:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस सीरीज का चौथा सीजन केवल छह महीने बाद लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले लोगों को तीसरे सीजन का रोमांच बहुत पसंद आया था। तभी से दर्शक जैक की कहानी जानने के लिए अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Register For Event
विज्ञापन
जैक रयान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टॉम क्लैन्सीज जैक रयान का एक्शन से भरपूर सीजन के लौट आया है। जॉन क्रासिंस्की अभिनीत इस थ्रिलर सीरीज का चौथा और अंतिम सीजन 30 जून को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। जानकारी के मुताबिक हर शुक्रवार को इसके दो एपिसोड देखे जा सकेंगे। 14 जुलाई को इस सीरीज का फिनाले एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन

Shekhar Kapur: डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं शेखर कपूर, स्वास्थ्य को लेकर फिल्म निर्माता का चौंकाने वाला खुलासा

Trending Videos

रोमांच से भरपूर होगा चौथा सीजन
बता दें कि चौथा सीजन केवल छह महीने बाद लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले लोगों को तीसरे सीजन का रोमांच बहुत पसंद आया था। तभी से दर्शक जैक की कहानी जानने के लिए अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टॉम क्लैन्सीज जैक रयान के चौथे और अंतिम सीजन में मुख्य किरदार अब तक के अपने सबसे खतरनाक मिशन पर दिखेगा। इस दौरान उसका घरेलू और बाहरी दोनों दुश्मनों से सामना होगा। इस सीरीज में जैक नए सीआईए कार्यवाहक उप निदेशक के रूप में नजर आएंगे, जिन्हें आंतरिक भ्रष्टाचार का पता लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। 
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की पैपराजी की सराहना, बोलीं- मेरे गिरने पर उन्होंने नहीं लीं तस्वीरें

ये कलाकार आएंगे नजर
इस सीरीज में जैक रयान के रूप में जॉन क्रासिंस्की, जेम्स ग्रीर के रूप में वेन्डेल पियर्स, माइक नवंबर के रूप में माइकल केली और सीआईए के कार्यवाहक निदेशक एलिजाबेथ राइट के रूप में बेट्टी गेब्रियल और कैथी मूलर के रूप में एबी कोर्निश नजर आएंगी। साथ ही इसमें माइकल पेना और लुईस ओजावा भी हैं।
Manisha Koirala: संजय लीला भंसाली के तारीफ में मनीषा ने पढ़े कसीदे, 25 साल बाद साथ काम करेंगी अभिनेत्री
विज्ञापन

इन दिग्गजों ने किया है सीरीज का निर्माण
टॉम क्लैंसीज जैक रयान अमेजन स्टूडियोज, पैरामाउंट टेलीविजन स्टूडियोज और स्काईडांस टेलीविजन द्वारा सह-निर्मित है। एलीसन सीगर, एंड्रयू फॉर्म, जॉन क्रॉसिंस्की, ब्रैड फुलर, माइकल बे और जॉन केली इसके कार्यकारी निर्माता हैं। इसके अतिरिक्त, टॉम क्लैन्सी और स्काईडांस टेलीविजन के डेविड एलिसन, डाना गोल्डबर्ग, मैट थूनेल, वॉन विल्मॉट, मेस न्यूफेल्ड और कार्लटन क्यूस ने मिलकर चौथे सीजन का निर्माण किया है।
Rakhi Sawant Brother: राखी सावंत का भाई राकेश गिरफ्तार, इस वजह से मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें