साउथ कोरियाई बैंड सेवेंटीन के रैपर वोनवू की मां का निधन हो गया है। प्लेडिस एंटरटेनमेंट (Pledis Entertainment) ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा कि वोनवू की मां लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। वोनवू के परिवार और बैंड के सदस्यों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया।
प्लेडिस एंटरटेनमेंट ने बताया, वोनवू फिलहाल अंतिम संस्कार हॉल में हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में आपका ध्यान और समर्थन चाहते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
वोनवू का एक छोटा भाई भी है। जिसका नाम जीऑन बोहयुक है। साउथ कोरियाई बैंड सेवेंटीन को ’17 कैरेट’, ‘लव एंड लेटर’, ‘डायरेक्टर्स कट’ और ‘वी मेक यू’ सहित कई एल्बमों के लिए जाना जाता है।