फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस फिक्शन हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कब शुरू होगी शूटिंग?

Fri, 07 Aug 2026 11:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Upcoming Hollywood Movie: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगातार हॉलीवुड में फिल्में कर रही हैं। अब वह ‘प्रिडेटर्स’ फेम निर्देशक की अगली फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी। जानिए, इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी?

Register For Event
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा जोनस और ऑस्कर विजेता अभिनेता, निर्देशक रसेल क्रो एक साथ फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगे। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'प्रिडेटर्स' डायरेक्टर निम्रोद एंटल निर्देशित करेंगे। 

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग? 

विज्ञापन

मीडिया रिेपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘ब्लूफ्लाई’ इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में की जाएगी। 'डेडलाइन' के मुताबिक इस फिल्म से लिया बुमन, गाइ डेविस, रूथएन फ्रिगेरियो, ब्रायन कवानाघ जोंस, जेसन क्रिंगस्टीन, केटी लीरी, स्कॉट लेवेंसन और जेम्स नॉरबरी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। 

 

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

क्या है फिल्म की कहानी? 
इस फिल्म की कहानी कांगो में रहने वाली एक यूएन ट्रांसलेटर की है। वह एक क्रैश  प्लेन को खोजने के सीक्रेट मिशन पर है। इस मिशन में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आखिर में जब फिल्म की लीड कैरेक्टर विमान के करीब पहुंचती है तो उसे अहसास होता है कि इस प्लेन को कभी वापस नहीं लाना चाहिए था।

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका 
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के अलावा भारतीय फिल्में भी कर रही हैं। वह आठ साल बाद एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। फिल्म में पौराणिक कहानियों और साइंस फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रियंका का नाम बॉन्ड गर्ल के तौर पर चुने जाने के लिए भी सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें