फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल: गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार, अवार्ड्स की इस विशेष श्रेणी से बाहर हुई फिल्म

Wed, 21 Oct 2026 11:27 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Michael Rejected From Golden Globes: फिल्म ‘माइकल’ आगामी गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में म्यूजिक श्रेणी से हिस्सा नहीं ले पाएगी। इसका फिल्म की कहानी के जुड़ा एक विशेष कारण है जो अवॉर्ड के आयोजकों के नियम और फैंस के बीच की सबसे बड़ी मुश्किल है। जानें क्या है मामला…

Register For Event
विज्ञापन
जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘माइकल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस की नजरें फिल्म की सफलता का बाद गोल्डन ग्लोब्स पर टिकी थीं। मगर इस बार उन्हें निराशा का समना करना पड़ सकता है। पॉप म्यूजिक के महारथी दिवांगत माइकल जैक्शन की फिल्म का म्यूजिक इस अवॉर्ड का हिस्सा नहीं होगा। 

म्यूजिक नहीं तो किस श्रेणी में शामिल?

विज्ञापन

गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार समिति ने लायंसगेट की ब्लॉकबस्टर माइकल जैक्सन बायोपिक को 2027 के समारोह में संगीत या कॉमेडी श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन ग्लोब्स के इस फैसले का मतलब है कि पॉप किंग के रूप में जाफर जैक्सन अभिनीत यह फिल्म फिलहाल ड्रामा श्रेणी में शामिल है, जहां यह क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, लॉस जाविस की ‘ला बोला नेग्रा’ और अन्य फिल्मों के साथ छह स्थानों में से एक के लिए मुकाबला करेगी। 

Trending Videos

माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स अब भी कर सकते हैं अपील 
फिल्म ‘माइकल’ को म्यूजिक श्रेणी में शामिल करने के लिए मेकर्स अब भी अपील कर सकते हैं। लायंसगेट 31 अक्टूबर की अंतिम तिथि से पहले इस फैसले के खिलाफ जा सकते हैं। अगर स्टूडियो अपील करता है, तो संगठन की पुरस्कार समिति अपील का समीक्षा  करेगी। गोल्डन ग्लोब्स के नियमों के हिसाब से एक म्यूजिकल कॉमेडी  फिल्म सिर्फ ड्रामा हो सकता है जिसमें कहानी को आगे बढ़ाने के लिए संवादों के अलावा गानों का भी इस्तेमाल किया जाता है। बताते चलें कि 'माइकल' के सीक्वल पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। इसकी जानकारी पहले भाग में माइकल के वकील-मैनेजर जॉन ब्रांका का किरदार निभाने वाले अभिनेता माइल्स टेलर ने यह जानकारी दी थी।

विज्ञापन

माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'माइकल' के बारे में

  • 'माइकल' का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया था।
  • वहीं फिल्म का लेखन जॉन लोगन ने किया था। 
  • माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन ने फिल्म में सिंगर का किरदार निभाया था। 
  • कोलमैन डोमिंगो और निया लॉन्ग ने माता-पिता जो और कैथरीन की भूमिका निभाई है। 
  • फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें