फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा, कॉलेज कार्यक्रम में अश्लील टिप्पणी करने का आरोप; मामला दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 11:05 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Masoom Sharma: गायक मासूम शर्मा के लिए एक मुश्किल खड़ी हो गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 
Register For Event
विज्ञापन
मासूम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@masoomsharmaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ डालनवाला पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। यह कार्यक्रम 10 अप्रैल को देहरादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित हुआ था।
विज्ञापन

केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायतकर्ता प्रांचल नौनी ने कहा कि मंच से शर्मा की टिप्पणियों ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और आम लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें अश्लील गाने, शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना, किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से शब्द और आपराधिक धमकी देना शामिल हैं। देहरादून पुलिस ने एफआईआर की पुष्टि की और कहा कि कानून के अनुसार जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Viral Video: पति को छोड़कर भागीं महाकुंभ की वायरल गर्ल? फरमान ने लोगों से मांगी मदद; जानें वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन

हनी सिंह के साथ मासूम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@masoomsharmaofficial
सिंगर की तरफ से नहीं आया कोई बयान
इस मामले में शर्मा या उनके प्रतिनिधियों की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

कौन हैं मासूम शर्मा?
मासूम शर्मा एक जाने-माने हरियाणवी गायक और संगीतकार हैं, जो पारंपरिक लोक संगीत और आधुनिक देसी पॉप के मेल के लिए जाने जाते हैं। उन्हें '2 नंबरी' और 'मैडम जी' जैसे हिट गानों से शोहरत मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें