फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday OTT Release: झन्नाटेदार होगा यह वीकएंड; ओटीटी पर मिलेगी एक्शन-रोमांस और रोमांच की खुराक, देखिए लिस्ट

Thu, 20 Aug 2026 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday OTT Releases: इस वीकएंड ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बढ़िया इंतजाम होने वाला है। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज की कतार में हैं।
Register For Event
विज्ञापन
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकएंड में छुट्टी के दिन ओटीटी पर क्या देखा जाए? अगर आपके मन में यह सवाल है, तो इस बार ढेर सारे विकल्प जवाब हैं। बच्चों के साथ सुपरहीरो फिल्म देख सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देख सकते हैं। वहीं, पूरी फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए भी ऑप्शन है। कुल मिलाकर इस बार आपको एंटरटेनमेंट की बढ़िया खुराक मिलने वाली है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में...

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार, जैकलीन, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी समेत 30 से अधिक सितारों से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक दे रही है। यह मल्टीस्टारर फिल्म शुक्रवार 21 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। 'वेलकम टू द जंगल' बॉलीवुड की सुपरहिट 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है। 

'प्यार प्रेमा कल्याणम' - फोटो : सोशल मीडिया
'प्यार प्रेमा कल्याणम'
अगर आपको कोई रोमांटिक फिल्म देखी है तो 'प्यार प्रेमा कल्याणम' इस बार की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसे 21 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह तमिल फिल्म है। यह हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
'जन नायकन'
इस बार की सबसे चर्चित फिल्म 'जन नायकन' है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता विजय की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी स्ट्रीमिंग को तैयार है। बता दें कि हिंदी भाषा में यह फिल्म 'जन नेता' के नाम से है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो - फोटो : यूट्यूब
द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो 
अगर आपको इस वीकएंड बच्चों के साथ बैठकर सिनेमा देखना है तो जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' एक बढ़िया विकल्प है। सिनेमाघरों के बाद अब यह ओटीटी पर भी उपलब्ध होगी। यह फिल्म दादा और पोते की कहानी पर आधारित है। फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 21 अगस्त से जी5 पर स्ट्रीम होगी। 

'आउटर बैंक्स सीजन 5' - फोटो : अमर उजाला
'आउटर बैंक्स 5'
यह लोकप्रिय एडवेंचर सीरीज है। 'आउटर बैंक्स' का पांचवां और आखिरी सीजन 20 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। यह इस सीरीज का आखिरी सीजन है, जिसमें कुल 10 एपिसोड हैं।  सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए गए हैं। इसकी कहानी सीजन 4 के फिनाले के ठीक बाद से आगे बढ़ती है। 

सील टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सील टीम
यह अमेरिकी सीरीज है, जो सस्पेंस से भरी है। यह नेवी टीम की कहानी पर आधारित है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलती है। इसी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की उलझनों को भी सुलझाने की जिम्मेदारी इस टीम पर है। यह सीरीज 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

'लैंटर्न्स' - फोटो : सोशल मीडिया
'लैंटर्न्स'
यह एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। DC कॉमिक्स के ग्रीन लैंटर्न किरदारों, हैल जॉर्डन और जॉन स्टीवर्ट पर आधारित यह सीरीज DC यूनिवर्स की तीसरी टीवी सीरीज है। इसमें अनुभवी लैंटर्न जॉर्डन और नए रिक्रूट स्टीवर्ट को दिखाया गया है, जो धरती पर हुए एक मर्डर की जांच करते हैं। यह जांच एक बड़े रहस्य की ओर ले जाती है। यह सीरीज 17 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है।
विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
यह बदले की कहानी पर आधारित एक राजनीतिक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज के नए एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज होते हैं। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होती है और लंबे वक्त से ट्रेंड में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें