रामगोपाल वर्मा की फ्रेंचाइजी ‘सरकार’ की तीसरी कड़ी शूटिंग के दौरान ही विवादों में फंस गई है। सरकार तीन की रिलीज में पेंच फंसाया है नरेंद्र हिरावत ने जिनके मुताबिक ‘सरकार’ के सीक्वल, प्रीक्वल या रीमेक के राइट्स उनके पास हैं। नरेंद्र के मुताबिक उन्होंने रामू को नोटिस भेज भी दिया है और जवाब का इंतजार है। सरकार 3 में अमिताभ बच्चन के अलावा जैकी श्रॉफ, अमित साध, मनोज बाजपेयी, यामी गौतम और रॉनित रॉय नजर आएंगे।