फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग सुकेश के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को झटका; अभिनेत्री की सरकारी गवाह बनने की मांग का ईडी ने किया विरोध

Mon, 11 May 2026 07:56 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को झटका लगा है। सरकारी गवाह बनने की उनकी मांग को ईडी ने खारिज किया है। साथ ही उन्हें बराबर का भागीदार कहा है।
Register For Event
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिंस ने ठग सुकेश चंद्रेशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग की थी। उन्होंने बीते महीने इसे लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। मगर, इस मामले में उनकी याचिका का ईडी ने विरोध किया है। ईडी ने अभिनेत्री को ठगी में बराबरी की भागीदार बताया है। 

विज्ञापन


ईडी ने कहा- 'ठग के इतिहास से वाकिफ थीं'
ईडी ने जैकलीन की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वे पीड़ित नहीं हैं। वे महाठग के अतीत से वाकिफ थीं, इसके बावजूद तोहफे स्वीकार किए। सुकेश चंद्रशेखर की क्राइम हिस्ट्री के बारे में जानकारी होने के बाद भी वे उसके संपर्क में रही। ईडी ने कहा कि जैकलीन को गवाह का दर्जा देना न्याय का उल्लंघन होगा और अपराध की गंभीरता को कम कर देगा। 

विज्ञापन

'पीड़ित होने का दावा सबूतों से बिल्कुल उलट है'
ईडी ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को अदालत को बताया कि जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक बैकग्राउंड से पूरी तरह वाकिफ थीं, फिर भी उन्होंने उसके साथ अपना रिश्ता बनाए रखना चुना। महंगे तोहफे कबूल किए और गैर-कानूनी तरीके से कमाए गए पैसों का कुछ हिस्सा भी इस्तेमाल किया। ईडी ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस की सरकारी गवाह बनने की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि खुद को पीड़ित बताने का उनका दावा, रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के बिल्कुल उलट है।

जैकलीन ने क्या कहा था?
जैकलीन ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत को बताया कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने से इनकार किए जाने के महीनों बाद उठाया गया है। चंद्रशेखर, जो फिलहाल कई मामलों के सिलसिले में जेल में बंद हैं, लगातार यह दावा करता रहा है कि वह इस अभिनेत्री का बॉयफ्रेंड है। हालांकि, लीक हुई तस्वीरों से यह संकेत मिलता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी करीब से जानते थे, लेकिन जैकलीन ने अदालत में यह बात दोहराई है कि सुकेश ने उन्हें गुमराह किया और उन्हें यह यकीन दिलाया कि वह एक वैध व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें