फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- घर की बात बाहर नहीं लानी चाहिए थी

सार

Sunita Ahuja withdraws divorce case against Govinda:    सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की याचिका वापस ले ली है। इस पूरे मामले पर अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अमर उजाला से खास बातचीत में प्रतिक्रिया दी है।
Register For Event
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला से बातचीत में शशि सिन्हा ने सुनीता के इस फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता को परिवार की बात को इस तरह सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। 
विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
‘घर की बात घर में सुलझानी चाहिए’
शशि सिन्हा ने कहा, 'हां, ये खबर बिल्कुल सही है। मैं इस बात का स्वागत करता हूं। देर से ही सही, कम से कम अब जागे तो। लेकिन इतनी बेइज्जती कराकर, घर की इज्जत बाजार में लाकर, रोड पर लाकर चारों तरफ खड़ा करके... ? ये तो शुरू में ही सोचकर चलना था ना कि हम क्या करने जा रहे हैं? फैमिली वाले लोगों के लिए कोई बात हो तो बैठकर सुलझाओ, घर में लड़ो-झगड़ो, फैसला करो, लेकिन कम से कम तमाशा मत बनाओ। घर में लफड़ा, झगड़ा और कन्फ्यूजन या कुछ भी हो, वह परिवार में होता है लेकिन तमाशा नहीं बनाना चाहिए।'

यह खबर भी पढ़ें: Govinda-Sunita : क्यों कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा? फोटोग्राफर्स को देखकर भड़का गोविंदा का बेटा; दिया ऐसा जवाब




3 साल से चल रहा विवाद
वहीं जब शशि से पूछा गया कि गोविंदा और सुनीता के बीच यह पूरा मामला कितने समय से चल रहा था? तो शशि सिन्हा ने बताया कि विवाद नया नहीं है। उन्होंने आगे कहा, 'यह कोई हालिया विवाद नहीं था, बल्कि 2-3 साल से चल रहा था। तलाक तो 2 साल पहले ही फाइल हो चुका था। हालांकि,  इतने लंबे समय से चल रहे पारिवारिक मतभेद को सार्वजनिक करने के बजाय आपस में बैठकर सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए थी।'

गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
'उन्हें लगा कि इस बात को सपोर्ट नहीं मिल रहा’
सुनीता ने याचिका वापस क्यों ली? यह पूछे जाने पर शशि सिन्हा ने कहा, 'उनको लगा कि इस बात को सपोर्ट नहीं मिल रही है। पब्लिक नहीं मान रही है, मीडिया नहीं मान रही है, ऑडियंस नहीं है। इसीलिए उन्हें लगा कि अदालत के फैसले का इंतजार करने के बजाय इस मामले को खत्म करना बेहतर है।'

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
‘विवाद के बावजूद सुनीता की आर्थिक मदद करते हैं गोविंदा’
शशि ने आगे यह भी बताया कि विवाद के बावजूद गोविंदा ने सुनीता और अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाना नहीं छोड़ीं। शशि ने बताया...
  • गोविंदा आज भी सुनीता की आर्थिक मदद करते हैं।
  • परिवार के लिए वह अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
  • इतने विवाद के बावजूद उन्होंने कभी अपने परिवार से मुंह नहीं मोड़ा।
  • वह आज भी उनके साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर आर्थिक तौर पर भी मदद करते हैं।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
'गोविंदा ने काफी कुछ सहा..'
गोविंदा ने पूरे विवाद पर किस तरह प्रतिक्रिया दी? यह पूछने पर शशि बोले, 'ये भी कह सकते हैं कि गोविंदा ने अपनी तरफ से काफी सहा है। उन्होंने तो जब भी मामले पर कुछ बोला तो भी अपनी सीमा में रहकर ही बात रखी। रही बात तलाक की अर्जी वापस लेने पर उनके रिएक्शन की तो फिलहाल उनका कोई रिएक्शन नहीं है।'
विज्ञापन

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
‘उम्मीद है, बात को बाहर लाकर तमाशा नहीं बनाएंगी’
सुनीता के याचिका वापस लेने के बाद आगे क्या उम्मीद है? इस पर शशि सिन्हा कहते हैं...
  • घर में लफड़ा, झगड़ा या कन्फ्यूजन कुछ भी हो। उसका तमाशा नहीं बनाना चाहिए।  
  • बैठकर समझा-बुझाकर चीजों को सुलझाना चाहिए।  
  • हम सब यही उम्मीद करते हैं कि अब जितना वो बोलती आ रही हैं, आगे नहीं बोलेंगी।  
  • परिवार का ख्याल रखें, परिवार को साथ लेकर चलें और जो भी फैसला लेना है, घर में बैठकर लें।  
  • बात को बार-बार बाहर लाकर तमाशा नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें