फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: सलमान का जिक्र होते ही अरबाज ने साधी चुप्पी, नाराज होकर जाते दिखे एक्टर; क्या है पूरा मामला?

Sun, 04 Oct 2026 11:37 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arbaaz Khan: हाल ही में एक्टर अरबाज खान मुंबई के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे सलमान खान पर एक सवाल किया गया, तो एक्टर नाराज होकर जाते दिखे। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
Register For Event
विज्ञापन
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबाज खान हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब उनसे भाई सलमान खान के बारे में पूछा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अरबाज खान से सलमान खान के ट्रोलिंग वाले बयान पर सवाल पूछते नजर आते हैं। हालांकि अरबाज नाराज होकर चले गए जैसे ही सलमान का नाम लिया गया। 

अरबाज ने इस सवाल का जवाब देने के बजाय नाराज होकर कहा, 'एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू।' इसके बाद वह तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गए।

कुछ देर बाद अरबाज वापस पैपराजी की तरफ मुड़े और पूछा, 'ज्वेलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?' यानी क्या वह सवाल ज्वेलरी से जुड़ा था और क्या यह सवाल आज के इवेंट से संबंधित था। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


देखें वीडियो- 
Trending Videos
विज्ञापन

बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : एक्स
सलमान ने क्या कहा था? 
  • सलमान खान हाल ही में अपने छोटे भाई सोहेल खान के बचाव में सामने आए।
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स सोहेल के बदले हुए लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
  • इस पर सलमान ने बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात की।
  • सलमान ने लोगों से किसी के लुक या शरीर पर कमेंट करने से पहले खुद को देखने की अपील की।
  • उन्होंने कहा कि किसी दूसरे की शक्ल-सूरत पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने बारे में भी सोचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- यामी गौतम और आदित्य धर: मुंबई छोड़ इस शहर में बसा कपल? 25 एकड़ में है दोनों का खूबसूरत आशियाना; जानें मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें