फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धन पुरी ने अपने 'दादू' अमरीश पुरी को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि; शेयर की यादगार तस्वीरें

Mon, 22 Jun 2026 05:03 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amrish Puri 94th Birth Anniversary: आज दिग्गज अभिनेता और खलनायक के किरदारों के लिए प्रसिद्ध अमरीश पुरी की जयंती है। इस मौके पर उनके पोते वर्धन पुरी ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर कर अपने दादू को श्रद्धांजलि दी है।
Register For Event
विज्ञापन
अमरीश पुरी की 94वीं जयंती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी की 94वीं जयंती पर उनके पोते और अभिनेता वर्धन पुरी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया। 22 जून को वर्धन ने सोशल मीडिया पर अपने दादाजी के साथ बचपन की और कुछ पुरानी पारिवारिक तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही वर्धन ने अपने दादाजी के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा। 

विज्ञापन

वर्धन पुरी ने दादा को किया याद 
वर्धन पुरी ने इंस्टाग्राम पर अपने दादा अमरीश पुरी की कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि पूरी दुनिया उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में जानती है, लेकिन वे घर पर जितने नरम दिल और प्यार करने वाले इंसान थे, अगर फैंस यह देख पाते तो उनसे और भी ज्यादा प्यार करते।

दाल-रोटी और किशोर कुमार के गानों से सजी महफिल
वर्धन ने बताया कि अमरीश पुरी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए परिवार ने डाइनिंग टेबल पर उनकी पसंदीदा चीजें जैसे दाल-रोटी और पूरी-चना बनाईं। साथ ही, उनके पसंदीदा सिंगर्स- के.एल. सहगल और किशोर कुमार के गाने गाकर उन्हें याद किया। वर्धन ने यह भी लिखा कि वे अपने दादू की तरफ से हलवा केक काटकर पूरे परिवार को खिलाएंगे।

वर्धन को याद आते हैं दादा
वर्धन ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्हें अपने दादाजी की शरारती मुस्कान, सीटी बजाना और बचपन में उनके साथ की जाने वाली मस्ती बहुत याद आती है।

सिनेमा के 'मोगैंबो' की कुछ खास बातें
अमरीश पुरी का जन्म 22 जून, 1932 को हुआ था। थिएटर से शुरुआत करने के बाद उन्होंने लगभग 40 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा और 80 और 90 के दशक के सबसे बड़े विलेन बने। 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में उनका 'मोगैंबो' का किरदार अमर हो गया। उनका डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी बच्चा-बच्चा जानता है। वहीं 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का डायलॉग 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी' भी बेहद मशहूर है।
विज्ञापन

टोपियों का शौक
अमरीश पुरी को अलग-अलग तरह की टोपियां पहनने का बहुत शौक था। अमरीश पुरी ने 12 जनवरी, 2005 को दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। वहीं उनके पोते वर्धन पुरी की बात करें, तो उन्होंने 2019 में फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में कदम रखा था और हाल ही में वे 'ब्लडी इश्क' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए हैं।



यह भी पढ़ें:  प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को कहा 'बेस्ट डैड', शेयर की मालती के साथ प्यारी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें