फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम 3: फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के काम से खुश हुईं तब्बू, तस्वीर शेयर करके लिखा ये संदेश

Sat, 03 Oct 2026 06:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Drishyam 3: जहां फिल्म 'दृश्यम 3' की कामयाबी से सभी कलाकार खुश हैं, वहीं तब्बू फिल्म में आए नए कलाकारों जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के काम से खुश हैं। उन्होंने दोनों के लिए एक संदेश लिखा है।
 
Register For Event
विज्ञापन
तब्बू - फोटो : एक्स@starstudio18_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में आ चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। इस बीच, तब्बू ने फ्रेंचाइजी में नए कलाकार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के शामिल होने पर बात की है। दोनों कलाकार के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, तब्बू ने जयदीप अहलावत और प्रकाश राज को टैग किया और एक छोटा लेकिन प्यारा मैसेज लिखा।
विज्ञापन

कलाकारों को लेकर तब्बू ने क्या लिखा?
जयदीप अहलावत और प्रकाश राज हाल ही में रिलीज हुई तीसरी फिल्म के साथ दृश्यम फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। जबकि तब्बू पहले से इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रही हैं। दोनों कलाकारों की तस्वीरें शेयर करते हुए तब्बू ने लिखा 'इस दुनिया का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद!'

प्रकाश राज, तब्बू, जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है जयदीप और प्रकाश का रोल?
जयदीप अहलावत एसपी राजवीर तोमर के रोल में नजर आ रहे हैं और इन्वेस्टिगेशन में शामिल होकर कहानी में जबरदस्त रोमांच लाते हैं। वहीं, प्रकाश राज वकील इंद्रजीत शेट्टी का रोल निभा रहे हैं। अजय देवगन 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' के लिए विजय सलगांवकर के रोल में वापस आए हैं।

डॉन 3: 'मुझे फरहान सर का कॉल आया', तमिल अभिनेता ने किया दावा; क्या फिल्म का हिस्सा होंगे अर्जुन दास?


करण जौहर ने कलाकारों की तारीफ
फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म 'दृश्यम 3' का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और इसकी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को मजेदार, लाजवाब बताया। इसके अलावा अजय देवगन व जयदीप अहलावत की शानदार एक्टिंग की तारीफ की है। उन्होंने अभिषेक पाठक को बेहतरीन डायरेक्टर भी कहा। फिल्म की सफलता के लिए पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी।

बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड
रिलीज के दिन ही फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसने भारत में पहले दिन 62 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाई। हालांकि यह फिल्म भारत में पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है।
विज्ञापन

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
‘दृश्यम 3' के बारे में जानकारी
  • ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ विजय सलगांवकर और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। 
  • यह कहानी उस समय की है जब विजय कानून से बच निकलने में कामयाब हो गया था।
  • फिल्म में एक नई जांच दिखाई गई है जिससे उसके परिवार पर फिर से दबाव बन जाता है।
  • अजय देवगन ने विजय के रोल में वापसी की है, जबकि तब्बू मीरा देशमुख के अपने रोल वापस आई हैं।
  • फिल्म की कास्ट में श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी शामिल हैं।
  • फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसकी कहानी पाठक ने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें