क्या सीजेपी की फंडिंग पर भी अभिनेता से सवाल उठाए?
वह सीजेपी की फंडिग पर भी सवाल करते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं कभी किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता। मेरा काम एक्टिंग करना है, इसलिए मैं एक्टिंग करूंगा। एक्टिविस्ट बनने का क्या मतलब है? किसी भी चीज की मांग करने का एक तरीका होता है। यह कैसा तरीका है? मुझे यह पसंद नहीं है।’
वह आगे कहते हैं, ‘रातों-रात स्टार बनना चाहते हैं, इसलिए पत्थर फेंकते हैं और स्टार बन जाते हैं। पुलिस पर हमला करना बिल्कुल बेतुका है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।’
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं सुरेश ओबेरॉय?
सुरेश ओबेराॅय साल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे, वह रणबीर कपूर के दादा के रोल में दिखे थे। आज रिलीज हुई फिल्म ‘खलीफा’ भी वह नजर आए हैं, इस मलयालम फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल ने अहम भूमिका निभाई है।