फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advance Booking: सनी या इमरान, किसने मारी बाजी? कल होगा 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' का महाक्लैश

Thu, 13 Aug 2026 05:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Advance Booking : एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और कमाई से ही अंदाजा हो जाता है कि कौन सी फिल्म की तरफ दर्शकों का ज्यादा झुकाव है। जानिए, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में कितने रुपये बटोरे हैं? 

Register For Event
विज्ञापन
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बीच होगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल थिएटर में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच महाक्लैश देखने को मिलेगा। रिलीज से पहले इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जानिए, किस फिल्म को लेकर फैंस के बीच ज्यादा क्रेज है। 

विज्ञापन

'बंटवारा 1947' में सनी देओल और प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
‘बंटवारा 1947’ के कितने टिकट बिकें? 
14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक साथ थिएटर में दस्तक देगी। दाेनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी काफी हद तक हो चुकी है। 
  • सैकनिल्क के मुताबिक एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के अब तक 31486 टिकट बिके हैं। इसने प्री-बुकिंग में लगभग 2.69 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। 
  • राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूसर किया है, इसमें सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। 
  • ‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। 

फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

ये खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: 'आमिर ने ही बंटवारा कर दिया हमारा', फिल्म 'दिल चाहता है' को याद कर प्रीति ने क्यों कही यह बात? 

इमरान हाशमी की फिल्म का क्या रहा हाल? 

  • इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग में ‘बंटवारा 1947’ से आगे चल रही है। इमरान की इस फिल्म ने अब तक 122114 टिकट बेच दिए हैं। इसने प्री-बुकिंग में 6.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म का क्रेज दर्शकों में ज्यादा है। 
  • फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। 
  • फिल्म की कहानी में इमरान हाशमी का किरदार अपने प्यार के लिए भी कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आता है 
विज्ञापन

19 साल पहले भी हुआ था सनी और इमरान का क्लैश
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ कल थिएटर में एक-दूसरे से टकराएंगी। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि इनकी फिल्माें का टकराव थिएटर में हुआ है। लगभग 19 साल पहले भी इनकी फिल्में ‘अपने’ और ‘आवारापन’ आमने-सामने आई थीं। 
सनी देओल की फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र और बॉबी देओल थे, फिल्म को अनिल शर्मा ने निर्देशित किया था। यह एक स्पोर्ट्स स्टाेरी पर बनी फैमिली ड्रामा फिल्म थी।
वहीं इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' एक दर्द भरी लव स्टोरी थी, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें