फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील पाल को मंच पर किया गया बेइज्जत, माइक पर बोलने का नहीं मिला मौका; वायरल वीडियो पर यूजर्स ने जताया गुस्सा

Tue, 31 Mar 2026 01:00 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunil Pal Viral Video: पहले मंच पर बुलाया जाता है फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे मंच पर ही सुनील पाल का अपमान हो जाता है। जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई और क्यों मंच पर ही बेइज्जत हुए सुनील पाल…
Register For Event
विज्ञापन
सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी बेबाकी और बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कॉमेडियन सुनील पाल एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वो अपने किसी बयान की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में सुनील पाल को एक कार्यक्रम के मंच पर बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। वो बार-बार माइक पर बोलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें माइक से दूर कर दिया जाता है। वीडियो सामने आने के बाद अब लोग कॉमेडियन के इस अपमान पर नाराजगी जता रहे हैं।

सुनील पाल को शुक्रिया तक नहीं कहने दिया गया

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो एक मुशायरा-कवि सम्मेलन का मालूम पड़ता है। वीडियो में दिखता है कि सुनील पाल को पहले मंच पर बुलाया जाता है और फिर उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता देकर सम्मानित किया जाता है।

इसके बाद सुनील पाल माइक पर कुछ बोलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें स्टेज से वापस जाने के लिए कहा जाता है। वीडियो में सुनील पाल बार-बार ये कहते सुनाई देते हैं कि ‘शुक्रिया तो कहने दो।’ लेकिन स्टेज पर उनके साथ मौजूद संचालक ऐसा नहीं होने देते, वो उन्हें बोलने से रोकते हुए स्टेज से जाने के लिए और बैठने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन


जबकि वीडियो में कई और लोगों को भी ये कहते सुना जाता है कि बोलने दीजिए, लेकिन फिलहाल उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। अब सुनील पाल के इस तरह से अपमान किए जाने का ये वीडियो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
 


 

विज्ञापन

सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों को बुरा लगा सुनील पाल का अपमान
वीडियो सामने आने के बाद अब कई लोग मंच पर मौजूद संचालक को निशाना बना रहे हैं और उसके बर्ताव की आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुनील पाल एक मशहूर शख्सियत रहे हैं, ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना और उन्हें मंच पर बुलाकर अपमानित करना गलत है।





कुछ लोगों का कहना है या तो बुलाओ मत लेकिन बुलाने के बाद इस तरह अपमान करना सही नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सुनील पाल के साथ ऐसा ही होना चाहिए। वो ऐसा ही डिजर्व करते हैं।

दो महीने पुराना है वीडियो
ये वीडियो मुंबई में आयोजित किसी मुशायरा और कवि सम्मेलन का मालूम पड़ता है। वीडियो लगभग दो महीने पुराना 16-17 जनवरी का बताया जा रहा है। हालांकि, इसके अचानक वायरल होने के बाद ये लगातार चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें