सुभाष घई का पोस्ट
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'ताल' से अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शांति या जुनून? ब्रह्मांडीय या दिखावटी? आंतरिक या बाहरी? यही है 'ताल' की कहानी। मैंने इस फिल्म को बिना किसी खलनायक और बिना हिंसा के बनाने का साहस किया था।'
'ताल' फिल्म के बारे में
फिल्म 'ताल' साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें मुख्य भूमिकाओं में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर थे। इसकी कहानी एक गांव की साधारण लड़की मानसी और एक अमीर लड़के के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के बीच सामाजिक अंतर और व्यक्तिगत सपनों के कारण कई मुश्किलें आती हैं।
अनिल कपूर ने फिल्म में एक संगीतकार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया था। इसके गाने आज भी बहुत लोकप्रिय हैं, जैसे-
- ताल से ताल मिला
- इश्क बिना
- रमता जोगी
- कहीं आग लगे लग जाए