पिछले दिनों संगीतकार रहमान ने फिल्मी दुनिया पर सांप्रदायिक रूप से प्रभावित होने पर बयान दिया था। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने इंडस्ट्री में धर्म की वजह से काम न मिल पाने की बात कही थी। ये मुद्दा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इस मामले में मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी अपनी नजरिया जाहिर किया है। जानें क्या बोलीं सिंगर अनुराधा पौडवाल
रहमान को ज्यादा नहीं जानती
90 के दशक की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने भी रहमान के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई से बातचीत में सिंगर ने कहा , ' मैं रहमान को उनके संगीत की वजह से जानती हूं। कभी व्यक्तिकत रुप से उनसे मिली नहीं हूं। मगर उनके गानों से लगता है कि वह काफी अध्यात्मिक व्यक्ति हैं।'
आगे अनुराधा ने कहा, 'मीडिया अपने इंटरव्यू में जानबूझ कर ऐसे सवाल पूछता है जिसमें जवाब कुछ उलझे हुए आए। मुझे इंडस्ट्री में कई साल हो गए हैं। जब भी इंटरव्यू में बुलाया जाता है। ऐसे सवाल बनाए जाते हैं जिनके मनमुताबिक जवाब मिलें। वो बिना किसी मसाले वाला साधारण सा इंटरव्यू नहीं चाहते।'