शिल्पा ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बेटी सामिशा के पिछले कुछ साल के कई क्यूट मोमेंट्स को जोड़ा है। इस क्यूट वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा कि उनकी बेटी ही उनके जीवन का जादू है, जो हर दिन खुशी और हंसी बिखेरती है।
शिल्पा का नोट
शिल्पा ने इस क्यूट वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी सामिशा को छठे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम हमारे जीवन में हर दिन खुशी, हंसी और जादू भर देती हो। तुम मेरे लिए एक चमत्कार हो और तुम्हें बड़ा होते देखना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है।' इस पोस्ट में बैकग्राउंड में माइल्स स्मिथ का गाना 'माई होम' भी बजता सुनाई दे रहा है।
बेटी के अच्छा स्वास्थ्य की कामनी
शिल्पा ने आगे इस नोट में अपनी बेटी के अच्छे स्वास्थ्य और खुश रहने की कामना करते हुए लिखा, 'भगवान करे तुम हमेशा स्वस्थ रहो, तुम्हें बहुत-बहुत खुशी और ढेर सारा प्यार मिले। हमेशा जिज्ञासु बनी रहो, दयालु बनी रहो और चमकती रहो मेरी जान। मम्मी तुम्हें हमेशा बहुत प्यार करती रहेगी।'
किस फिल्म में नजर आएंगी शिल्पा?
शिल्पा शेट्टी की शादी नवंबर 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटा वियान (2012 में जन्म) और बेटी सामिशा (2020 में जन्म)। शिल्पा शेट्टी 'केडी-द डेविल' फिल्म में सत्यवती की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।