फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारतीय होने पर गर्व है…’ शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर साझा की पोस्ट, देशवासियों से की एक खास अपील

Sat, 15 Aug 2026 05:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Independence day Post: सुबह से बॉलीवुड कलाकार देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शाहरुख खान ने भी शाम के वक्त एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की। इस पोस्ट में वह देशवासियों से एक खास अपील भी कर रहे हैं।
Register For Event
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कलाकार के तौर पर शाहरुख खान ने देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। अपनी फिल्मों के जरिए भारतीयता की झलक विदेशी दर्शकों को दिखाई है। शाहरुख ने अन्य फिल्मी कलाकारों की तरह देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही एक खास अपील भी वह करते नजर आए। 

शाहरुख खान देशवासियों को क्या संदेश देना चाहते हैं? 

विज्ञापन

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शाहरुख खान लिखते हैं, ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारतीय होने में कुछ खास बात है। यहां के रंग, अलग-अलग तरह की खूबियां, विविधताएं, लोगों का जोश सबसे अलग है।’ 
वह आगे पोस्ट में लिखते हैं, ‘हम हमेशा उन चीजों की कद्र करें जो हमारे पास हैं और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना छोटा सा योगदान दें। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और यह पहचान बहुत पसंद है। जय हिंद।’ 
विज्ञापन


क्या शाहरुख के पिता भी स्वतंत्रता संघर्ष में थे शामिल?
शाहरुख जब 15 साल के थे, तो उनके पिता का निधन हो गया। लेकिन पिता की कही बातें और यादें उनके जेहन में हमेशा रहीं। फरीदा जलाल के साथ किए गए एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था, ‘मेरा परिवार और खासकर मेरे पिता आजादी से पहले के भारत की राजनीति से बहुत गहराई से जुड़े हुए थे। मेरे पिता खुद देश के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानी थे। वह जनरल शाहनवाज जैसे लोगों से जुड़े हुए थे।’ 

विज्ञापन

शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल क्रिसमस पर उनकी फिल्म 'किंग' रिलीज होगी। इसमें बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं अभिषेक बच्चन भी एक अहम रोल इस फिल्म में कर रहे हैं। यह एक एक्शन, ड्रामा फिल्म होने वाली है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें