अपनी बात कहने का होता है तरीका
सान्या ने कहा कि अब मैंन दृढ़ रहने का भी निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि आपको यह समझना होगा कि फिल्म निर्देशक का माध्यम है। लेकिन आप एक अभिनेता के रूप में निश्चित रूप से अपने सुझाव दे सकते हैं। कभी-कभी वे आपकी बात सुनते हैं और कभी-कभी नहीं।
लेकिन मैंने यह बात बहुत मुश्किल से सीखी है कि अगर मैं ना नहीं कहूंगी, तो इसका मतलब होगा कि मैं सिर्फ उनके सपने जी रही हूं और उनके तरीके से काम कर रही हूं, न कि अपनी जिंदगी जी रही हूं।
मेरा मानना है कि अपनी बात कहने का एक तरीका होता है। अगर आप इसे सही तरीके से करते हैं, तो कोई समस्या नहीं है। अगर बात किसी स्टंट की है, तो आपको वाकई में कड़ा रुख अपनाना होगा। आप इन चीजों को हल्के में नहीं ले सकते।
‘टोस्टर’ में नजर आई हैं सान्या मल्होत्रा
वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या हाल ही में फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आई हैं। विवेक दासचौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव, अर्चना पूरन सिंह, अभिषेक बनर्जी, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है।