फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘2046 में किसे रीमिक्स करेंगे?’ संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में गानों की बढ़ते रीमेक पर जताई चिंता; जानें क्या कहा

Mon, 01 Jun 2026 05:59 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Gupta On Remake Songs In Bollywood: संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में लगातार बनते रीमेक व रीमिक्स गानों को लेकर चिंता जताई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
Register For Event
विज्ञापन
रीमेक गानों पर संजय गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में इन दिनों पुराने गानों को रीमेक करने का ट्रेंड चल रहा है। कुछ दिन पहले 1999 की फिल्म 'बीवी नंबर' के 'चुनरी चुनरी' गाने का रीमेक वर्जन रिलीज हुआ है। इसे वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में लिया गया है। इसके बाद अब आज 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 में आई ‘वेलकम’ के हिट गाने ‘एक ऊंचा लंबा कद’ का रीमेक वर्जन रिलीज हुआ है। अब पुराने गानों के लगातार बनते रीमेक वर्जन पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है।

20 साल पहले के हर गाने का बन रहा रीमेक

विज्ञापन

संजय गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने बॉलीवुड में लगातार बनते रीमिक्स पर चिंता जाहिर की है। अपनी पोस्ट में संजय गुप्ता ने लिखा, ‘2026 में 20 साल पहले के हर सुपरहिट गाने को रीमिक्स करके रिलीज किया जा चुका है। मेरी असली चिंता यह है कि 2046 में वे किसे रीमिक्स करेंगे? रीमिक्स को ही?’

संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सीक्वल-प्रीक्वल पर भी संजय गुप्ता ने कही ये बात
एक अन्य पोस्ट में संजय गुप्ता ने कहा, ‘काल्पनिक लेकिन महत्वपूर्ण: बॉलीवुड पर प्रीक्वल, सीक्वल, रीमेक और रीमिक्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। केवल ओरिजिनल आइडियाज ही मान्य होने चाहिए। क्या होगा? A) भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम युग शुरू होगा। B) इंडस्ट्री 6 महीने में ही ध्वस्त हो जाएगी।’

विज्ञापन

जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर भी जता चुके हैं निराशा
बॉलीवुड में लगातार बनते रीमेक वर्जन पर दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी निराशा जता चुके हैं। ‘बॉर्डर 2’ के गाने लिखने पर जावेद अख्तर ने मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री में बढ़ते क्रिएटिव दिवालियापन की बात कही थी। अब संजय गुप्ता ने भी इस पर निराशा जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें