फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: भस्म आरती में शामिल हुए संजय दत्त, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Thu, 25 Sep 2025 12:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ujjain Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। 
 
Register For Event
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गुरुवार सुबह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नवरात्रि उत्सव के दौरान भस्म आरती में भाग लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

संजय दत्त ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
संजय दत्त ने आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। जहां वे साधारण पारंपरिक पोशाक में अन्य भक्तों के साथ भक्ति में डूबे दिखे। संजय को मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती करते हुए देखा गया। 

महाकालेश्वर मंदिर के बारे में
महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में है और यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां का शिवलिंग स्वयंभू है, जो अपनी शक्ति से प्रकट हुआ है। मध्य प्रदेश में एक और ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर, भी है, जो महाकालेश्वर से करीब 140 किमी दूर है। यह मंदिर, भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, शिप्रा नदी के तट पर स्थित है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है। भस्म आरती, जो सुबह 3:30 से 5:30 बजे के बीच होती है, मंदिर का एक प्रमुख अनुष्ठान है, जिसमें पंचामृत से भगवान का स्नान कराया जाता है।


यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने वरुण, सान्या और रोहित के साथ संस्कारी अंदाज में मनाई नवरात्रि, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय दत्त हाल ही में फिल्म 'बागी 4' में नजर आए, जिसमें टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में थे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। उनकी अगली फिल्म 'धुरंधर' होगी, जिसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो एक गुप्त एजेंट की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा संजय 'द राजा साब' और 'केडी - द डेविल' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Manika Vishwakarma: 'अयोध्या की रामलीला' को लेकर उत्साहित मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका, साझा किया अपना अुनभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें