फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahaan Panday: अहान पांडे कब शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग? रोमांस के बाद पर्दे पर दिखाएंगे खतरनाक एक्शन

Sat, 21 Feb 2026 08:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday Next Film: अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा'  से डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब दर्शकों की निगाहें उनके अगले प्रोजेक्ट पर है। इसे लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।
Register For Event
विज्ञापन
अहान पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहान पांडे ने पहली ही फिल्म से शानदार शुरुआत की। बीते साल आई 'सैयारा' ने जबर्दस्त कमाई की। डेब्यू फिल्म के बाद अहान अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें वे एक्शन का दम दिखाएंगे और इसके लिए अपनी फिजीक पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर 'सैयारा' के बाद अहान की दूसरी फिल्म के शूट को लेकर अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

कब से शुरू होगी शूटिंग?
अली अब्बास जफर की फिल्म में अहान पांडे के अलावा शरवरी भी नजर आएंगी। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान इस साल मार्च के आखिरी हफ्ते में मुंबई में इस एक्शन रोमांस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अहान के साथ फिल्म की लीडिंग लेडी शरवरी भी शूटिंग शुरू करेंगी। टीम का प्लान है कि पहला शेड्यूल मुंबई में लगभग एक महीने के बीच शूट किया जाए। मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद प्रोडक्शन एक लंबे शेड्यूल के लिए UK जाएगा। 

अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
लंदन में करेंगे बड़े एक्शन सीन
फिलहाल अहान की इस फिल्म का टाइटल तय नहीं है। इस फिल्म के लिए वे इंटेंस वर्कआउट सेशन कर रहे हैं। एक्टर को कई बार जिम के बाहर फैंस से मिलते हुए देखा गया है और इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि अहान पांडे स्टारर इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन शेड्यूल है। लंदन में शूटिंग मई 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, जहां अहान पांच दिनों में एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। 
विज्ञापन

कब तक रिलीज हो सकती है फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान पांडे अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म में अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इसमें फाइट की इंटेंस प्रैक्टिस और हथियार चलाने की ट्रेनिंग शामिल है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह अपने रोमांटिक डेब्यू के मुकाबले बिल्कुल नए और अलग एक्शन वाले अवतार में दिखेंगे। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी करने की तैयारी है और इसे अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें