फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B-Town: कौन है तस्वीर में दिख रही ये क्यूट बच्ची? 300 करोड़ क्लब में शामिल फिल्म से इंडस्ट्री पर कर रहीं राज

Sat, 20 Sep 2025 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is This Actress: फिल्मी सितारों की सिनेमाई जिंदगी के साथ-साथ फैंस उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों में भी खूब दिलचस्पी लेते हैं। फिर चाहें वे उनकी फैमिली लाइफ हो या बचपन की यादें। हाल ही में एक चर्चित अभिनेत्री ने अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। क्या आप पहचान पा रहे हैं?
Register For Event
विज्ञापन
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिने जगत की हस्तियां अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी पुरानी यादें शेयर करती हैं। इसमें बचपन की तस्वीरों में फैंस खूब दिलचस्पी लेते हैं। हाल ही में एक चर्चित अभिनेत्री ने अपनी क्यूट सी बचपन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेत्री की फिल्म ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बवाल काट दिया है। शायद आप अब पहचान गए हों! नहीं पहचाने, तो हम बताते हैं कि यह कोई और नहीं, बल्कि अनीत पड्डा के बचपन की फोटो है।

विज्ञापन

अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीत पड्डा ने शेयर कीं डायरी की बातें
फिल्म 'सैयारा' के चलते फैंस के दिलों पर राज कर रहीं अनीत पड्डा ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी डायरी में लिखीं कुछ चीजें शेयर की हैं। अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें यह बचपन वाली क्यूट सी फोटो फैंस का ध्यान खींच रही है। इस पोस्ट के साथ अनीत ने कैप्शन लिखा है, 'दिल की बातें'।
 

अनीत पड्डा की डायरी के पन्ने - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या सीखना चाहती हैं अनीत
इसके अलावा अनीत ने अपनी पर्सनल डायरी का पन्ना शेयर किया है। इस पर हिंदी में कुछ शब्द लिखे हैं। इसके साथ लिखा है, 'मेरी अपनी एक भाषा'। उन्होंने कुछ कोट्स भी शेयर किए हैं। एक में लिखा है, 'मैं लोगों की मदद करना चाहती हूं। यह सीखना चाहती हूं कि अच्छा और बुरा कैसे होल्ड कर सकती हूं, फिर भी दोनों के साथ आप डांस कर सकते हैं'।
विज्ञापन

अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अनीत के इस पोस्ट पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। सबसे ज्यादा ध्यान अनीत की चाइल्डहुड फोटो ने खींचा है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'बार्बी डॉल लग रही हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत प्यारी बच्ची'। बता दें कि फिल्म 'सैयारा' अनीत पड्डा की बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म है। इस फिल्म ने अहान पांडे ने डेब्यू किया है। फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन जुटाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें