फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohullah Mehdi: ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ यह अभिनेता, शाहिद कपूर के साथ कर चुका है काम; पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 23 Aug 2026 10:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohullah Mehdi Arrested In Drug Trafficking Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘देवा’ में काम करने वाले रूहुल्लाह मेहदी को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

Register For Event
विज्ञापन
रोहुल्लाह मेहदी - फोटो : इंस्टाग्राम@rohullahmehdi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ड्रग तस्करी के लिए दहिसर चेक नाका आ रहा है। एएनआई की खबर के मुताबिक मुंबई के काशिमीरा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने एक टीम बनाई, इसके बाद निगरानी और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


कितने ड्रग्स के साथ अभिनेता काे पकड़ा गया? 
मीरा-भायंदर पुलिस के मुताबिक भी रूहुल्लाह मेहदी और उसके साथी को 28 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जब इस अभिनेता को पकड़ा तो कैमरे के सामने यह अपना चेहरा छिपाता नजर आया।   
 


अभिनेता ने कई फिल्में और वेब सीरीज की हैं?
पुलिस के मुताबिक यह अभिनेता मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले का रहने वाला है, मुंबई के गोरेगांव में रहता था। अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'देवा' में काम किया है। वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुका है। 

विज्ञापन


क्या थी फिल्म 'देवा' की कहानी?
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ की कहानी की बात की जाए इसमें वह एक पुलिस ऑफिसर देव के रोल में हैं। वह एक विद्रोही स्वभाव का पुलिस वाला है। एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच जब देव करता है, इस दौरान उसे धोखा भी मिलता है। क्या देव केस सॉल्व करता पाता है? धोखा देने वालों के साथ वह क्या करता है। यही फिल्म की कहानी है। इस फिल्म में अभिनेता रोहुल्लाह मेहदी ने छोटा सा किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें