फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल धुरंधर 2 तय करेगी’, ‘धुरंधर- द रिवेंज’ के म्यूजिक लॉन्च पर रणवीर की पॉवरफुल एंट्री

Tue, 17 Mar 2026 09:28 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Music Launch Event: फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले आज ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ। जानिए इसमें कौन-कौन रहा शामिल और रणवीर सिंह ने किस अंदाज में दी परफॉर्मेंस…
Register For Event
विज्ञापन
रणवीर सिंह धुरंधर 2 म्यूजिक लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि कल यानी 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रिव्यू दिखाया जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले आज ‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक लॉन्च इवेंट किया गया। इसमें अभिनेता रणवीर सिंह समेत फिल्म के बाकी कलाकार और संगीत से जुड़े सभी कलाकार मौजूद रहे।

रणवीर ने की एनर्जेटिक एंट्री

विज्ञापन

म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में धमाकेदार एंट्री की। एनर्जी से भरपूर रणवीर सिंह ने स्टेज पर अपनी एंट्री करते ही माहौल जमा दिया। रणवीर ने ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘आरी-आरी’ पर एंट्री मारी। ब्लैक जींस, ब्लैक जैकेट और व्हाइट टीशर्ट में रणवीर काफी स्मार्ट लग रहे थे।
 

 
विज्ञापन


 




 

 

 

रणवीर ने फैंस का जताया आभार
इस दौरान वहां इवेंट में मौजूद मीडिया और दर्शकों को संबोधित करते हुए रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' को इतना सारा प्यार देने के लिए आभार जताया। इस दौरान रणवीर ने कहा कि आज पूरी दुनिया को 'धुरंधर: द रिवेंज' का इंतजार है।

इस फिल्म को लेकर आपकी ही तरह मैं भी काफी उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन की वजह से ही 'धुरंधर' एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंच सकी। रणवीर ने अंत में फिल्म के डायलॉग के अंदाज में कहा- 'अब भारतीय सिनेमा का मुस्तकबिल धुरधर द रिवेंज तय करेगी।'
 
विज्ञापन

सारा अर्जुन
इस इवेंट के दौरान फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की मुख्य अभिनेत्री सारा अर्जुन प्रिंटेट स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आया। इस दौरान सारा ने फैन के मोबाइल कैमरे से एक सेल्फी भी खींची। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें