फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्रह्मास्त्र 2' का कितना काम हुआ पूरा? रणबीर कपूर की फिल्म पर आई बड़ी अपडेट; इस रोल में नजर आ सकती हैं दीपिका

Thu, 20 Aug 2026 10:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अदाकारी वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर एक अपडेट सामने आई है। आइए जानते हैं सीक्वल पर अब तक क्या जानकारी सामने आई है?  
Register For Event
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर इस साल दिवाली पर अपनी बड़ी फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए वह अयान मुखर्जी के साथ फिर से काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


'ब्रह्मास्त्र 2' पर क्या है अपडेट?
  • पिंकविला के मुताबिक मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे हैं।
  • इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है।
  • खबर है कि रणबीर के अगले साल जनवरी तक 'रामायण: पार्ट 2' की शूटिंग पूरी करने की उम्मीद है।
  • कुछ समय के ब्रेक के बाद अभिनेता 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर सकते हैं। 
  • इसमें आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी, जो अभिनेता की पत्नी हैं।

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या होगा दीपिका का रोल?
जहां रणबीर और आलिया शिव और ईशा के अपने किरदारों को दोहराने के लिए तैयार हैं, वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अमृता का किरदार निभाने के लिए फिल्म से जुड़ सकती हैं।
फैंस 'ब्रह्मास्त्र' में शिव की मां के तौर पर दीपिका की झलक देखकर बहुत खुश हुए थे। इससे फिल्म में उनके किरदार और सीक्वल में उनकी भूमिका के बारे में उत्सुकता पैदा हुई।

एक-दूसरे के खिलाफ क्यों थे 'बंटवारा 1947' के कलाकार? सनी देओल ने दिया था शबाना आजमी की आलोचना का जवाब

कैसे कलाकार चाहते हैं अयान?
खबर यह भी है कि अयान और उनकी क्रिएटिव टीम दीपिका को कास्ट करना चाहती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अमृता के किरदार के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत है. जो स्क्रीन पर जबरदस्त प्रभाव और मौजूदगी ला सके। हालांकि, अभी भी बातचीत चल रही है।

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
कितने किरदार निभाएंगे रणबीर?
'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर सबसे बड़ी चर्चा का विषय रणबीर का डबल रोल हो सकता है। बताया जा रहा है कि एक्टर शिव और देव दोनों का किरदार निभाएंगे और पहली फिल्म में दिखाए गए टकराव और पौराणिक कथा को आगे बढ़ाएंगे।

क्यों उत्साहित हैं रणबीर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर इस फ्रेंचाईजी में वापसी करने और चुनौतीपूर्ण डबल रोल निभाने को लेकर उत्साहित हैं। उनके शिव और देव दोनों का किरदार निभाने से सीक्वल को एक बड़ा कैनवस मिल सकता है। कहानी दोनों मुख्य किरदारों के बीच के रिश्ते और टकराव को गहराई से दिखा सकती है।
विज्ञापन

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सीक्वल से उम्मीदें
उम्मीद है कि सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' में दिखाई गई अलौकिक दुनिया का विस्तार करेगा। साथ ही इसकी पौराणिक कथाओं में गहराई से जाएगा और किरदारों व कहानी को नई दिशाओं में ले जाएगा।

'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे आलिया और रणबीर
इस बीच, रणबीर और आलिया संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी साथ नजर आएंगे, जो 2027 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें